Monday, June 15, 2026
Homeमध्य प्रदेशमदन विश्वकर्मा, पूजा यादव एवं प्रमिला कनौजिया विभागीय स्वास्थ्य समिति प्रकोष्ठ की...

मदन विश्वकर्मा, पूजा यादव एवं प्रमिला कनौजिया विभागीय स्वास्थ्य समिति प्रकोष्ठ की कार्यकारिणी में हुए शामिल

जागरूक अधिकारी-कर्मचारी संयुक्त समन्वय कल्याण समिति ने जारी विज्ञप्ति में बताया कि स्वास्थ्य विभाग में कर्मचारियों की समस्याओं के शीघ्र निराकरण हेतु जबलपुर कार्यकारिणी को मजबूत किया गया, ताकि स्वास्थ्य कर्मचारियों की समस्याओं जैस पदोन्नति प्रकिया को शीघ्र चालू करने, समयमान वेतनमान समय पर प्रदान करने, 30 जून को सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों को एक वेतनवृद्धि का लाभ दिलाने इत्यादि समस्याओं को शासन स्तर पहुंचाकर उसके यथोचित निराकरण हेतु प्रयास किया जा सके।

मदन विश्वकर्मा को जागरूक अधिकारी-कर्मचारी संयुक्त समन्वय कल्याण समिति मध्यप्रदेश की स्वास्थ्य समिति प्रकोष्ठ का वरिष्ठ उपाध्यक्ष, कु. पूजा यादव को उपाध्यक्ष एवं श्रीमती प्रमिला कनौजिया को सह-सचिव को मनोनीत किया गया है, जो समय-समय पर अधिकारियों को कर्मचारियों की समस्याओं से अवगत कराकर समाधान कराने हेतु तत्पर रहेगें।

संघ के अर्वेन्द्र राजपूत, अवधेश तिवारी, आलोक अग्निहोत्री, ब्रजेश मिश्रा, अंकित चौरसिया, शैलेन्द्र दुबे, परशुराम तिवारी, दुर्गेश पाण्डेय, मनोज सिंह, वीरेन्द्र चंदेल, एसपी बाथरे, रामबिहारी पटेल, सीएन शुक्ला, चूरामन गूजर, संदीप चौबे, तुषरेन्द्र सिंह, नीरज कौरव, निशांक तिवारी, नवीन यादव, अशोक मेहरा, सतीश देशमुख, पंकज जायसवाल, शेरसिंह, मनोज सिंह, अभिषेक वर्मा, वीरेन्द्र पटेल, रामकृष्ण तिवारी, रितुराज गुप्ता, अमित गौतम, अनिल दुबे, अतुल पाण्डे, देवेन्द्र दाहिया, सुरेश दाहिया आदि ने स्वास्थ्य विभाग की विभागीय समिति की नियुक्ति से हर्ष व्यक्त करते हुए आशा व्यक्त की है कि स्वास्थ्य विभाग की समस्याओं, पदोन्नति प्रकिया को शीघ्र चालू करने एवं 30 जून को सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों को एक वेतनवृद्धि देकर सेवानिवृत्त करने का जल्द से जल्द शासन स्तर से आदेश प्रसारित किये जायें।

Related Articles

Latest News