Friday, October 23, 2026
Homeराष्ट्रीयसंयुक्त किसान मोर्चा एवं ट्रे़ड यूनियनों ने शुक्रवार को किया ग्रामीण भारत...

संयुक्त किसान मोर्चा एवं ट्रे़ड यूनियनों ने शुक्रवार को किया ग्रामीण भारत बंद का ऐलान

नई दिल्ली (हि.स.)। संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) और केन्द्रीय ट्रे़ड यूनियनों ने शुक्रवार को किसानों और श्रमिकों के मुद्दों को लेकर ग्रामीण भारत बंद का आह्वान किया है।

एसकेएम ने गुरुवार को अपने बयान में कहा कि वह चाहते हैं कि किसानों को सभी फसलों पर न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) की कानूनी गारंटी दी जाए। इसके साथ ही पंजाब सीमा पर किसानों पर पुलिस कार्रवाई पर रोक लगाई जाए। स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशों को लागू किया जाए।

एसकेएम के एक पदाधिकारी ने कहा कि किसान चाहते हैं कि सरकार ने जो वादे आंदोलन के समय किए थे, उन्हें पूरा करे।

उधर, केन्द्रीय ट्रे़ड यूनियनों की मांग है कि सभी मजदूरों का न्यूनतम वेतन 26,000 हजार रुपये प्रति माह किया जाए।

Related Articles

Latest News