Friday, October 23, 2026
Homeराष्ट्रीयरेलवे ने नागपुर रूट की 13 ट्रेनों को किया रद्द, परिवर्तित मार्ग...

रेलवे ने नागपुर रूट की 13 ट्रेनों को किया रद्द, परिवर्तित मार्ग से चलेगी ये रेलगाड़ी

रायपुर (हि.स.) । दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नागपुर मंडल के अंतर्गत तीसरी लाइन का का काम होने रेलवे प्रशासन ने 24-25 फरवरी और 6 व 7 मार्च को 13 ट्रेनों को रद्द कर दिया है।

गुदमा-आमगांव सेक्शन में तीसरी लाइन की गर्डर लांचिंग, अप-डाउन लाइन पर डी-लांचिंग का काम 24-25 फरवरी और 6 व 7 मार्च को (साढ़े तीन घंटे तक) किया जाएगा। इस काम के चलते रेलवे प्रशासन ने 13 ट्रेनों को रद कर दिया है, जबकि गोंदिया-बरौनी एक्सप्रेस दो दिन परिवर्तित मार्ग से चलेगी।

रेलवे के अधिकारियों ने बताया है कि गुदमा-आमगांव सेक्शन में तीसरी लाइन की गर्डर लांचिंग, अप-डाउन लाइन पर डी-लांचिंग का काम 24, 25 फरवरी और छह व सात मार्च को (साढ़े तीन घंटे तक) किया जाएगा। इसकी वजह से 24 फरवरी और 6 मार्च को ट्रेन नंबर 15232 गोंदिया-बरौनी एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग बालाघाट-नैनपुर-जबलपुर-कटनी के मार्ग से गंतव्य के लिए रवाना होगी।

इसकी वजह से 24 फरवरी व 6 मार्च को ट्रेन नंबर 08741 दुर्ग-गोंदिया मेमू पैसेंजर स्पेशल, 24 फरवरी व 6 मार्च को ट्रेन नंबर 08742 गोंदिया-दुर्ग मेमू पैसेंजर स्पेशल, 24 फरवरी व 6 मार्च को ट्रेन नंबर 08743 गोंदिया-नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी) मेमू पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी ।

इसी तरह से 24 फरवरी व 6 मार्च को ट्रेन नंबर 08744 नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी)-गोंदिया मेमू पैसेंजर स्पेशल, 24 फरवरी व 6 मार्च को ट्रेन नंबर 08711 डोंगरगढ़-गोंदिया मेमू पैसेंजर स्पेशल, 24 फरवरी एवं 6 मार्च को ट्रेन नंबर 08712 गोंदिया-डोंगरगढ़ मेमू पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी।

24 फरवरी व 6 मार्च को ट्रेन नंबर 08713 गोंदिया-नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी) मेमू पैसेंजर स्पेशल, 24 फरवरी व 6 मार्च को ट्रेन नंबर 08716 नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी)-गोंदिया मेमू पैसेंजर स्पेशल, 25 फरवरी व 7 मार्च को ट्रेन नंबर 12856 नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी)-बिलासपुर एक्सप्रेस, 24 फरवरी व 6 मार्च को ट्रेन नंबर 12855 बिलासपुर-नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी) एक्सप्रेस रद्द रहेगी।

5 मार्च को ट्रेन नंबर 18109 टाटानगर-नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी) एक्सप्रेस, 7 मार्च को ट्रेन नंबर 18110 नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी)-टाटानगर एक्सप्रेस रद रहेगी जबकि 24 फरवरी व 7 मार्च को ट्रेन नंबर 12069/12070 रायगढ़-गोंदिया-रायगढ़ जनशताब्दी एक्सप्रेस दुर्ग एवं गोंदिया के बीच रद्द रहेगी।

Related Articles

Latest News