Friday, October 23, 2026
Homeराष्ट्रीयहमसफर एक्सप्रेस 21 और 22 फरवरी को रहेगी रद्द

हमसफर एक्सप्रेस 21 और 22 फरवरी को रहेगी रद्द

रांची (हि.स.)। दक्षिण पूर्व रेलवे ने ट्रेन संख्या 20828 हमसफर एक्सप्रेस का परिचालन रद्द किया है। बिलासपुर सेक्शन के घुंघुति सेक्शन के अनूपपुर व न्यू कटनी स्टेशन के बीच थर्ड लाइन का काम होना है। ऐसे में सांतरागाछी से चलकर टाटानगर होते हुए जबलपुर को जाने वाली 20828 हमसफर एक्सप्रेस 21 फरवरी को रद्द रहेगी जबकि डाउन ट्रेन 22 फरवरी को रद्द रहेगी।

इस संबंध में दक्षिण पूर्व रेलवे ने सोमवार को बताया कि नागपुर डिवीजन के गुड़मा व आमगांव स्टेशन के बीच थर्ड लाइन का काम सहित अप व डाउन लाइन में गार्डर का काम होना है। ऐसे में रेलवे प्रशासन इसके लिए पावर ब्लॉक ले रही है। ऐसे में टाटा से चलकर इतवारी को जाने वाली ट्रेन संख्या 18109 इतवारी एक्सप्रेस पांच मार्च को जबकि डाउन ट्रेन सात मार्च को रद्द रहेगी।

Related Articles

Latest News