Friday, July 5, 2024
Homeटॉप न्यूजराजनीतिक दलों को गौ हत्या बंद करने का संकल्प लेना चाहिए: शंकराचार्य...

राजनीतिक दलों को गौ हत्या बंद करने का संकल्प लेना चाहिए: शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद

रायपुर (हि.स.)। शंकराचार्यों ने गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा दिए जाने की मांग को लेकर 10 मार्च को भारत बंद बुलाया है। इसके बाद 14 मार्च को पैदल संसद मार्च करेंगे। उन्होंने कहा कि, गौ हत्या से जुड़े लोगों की हम लिस्ट बना रहे हैं। पहली सूची चैत्र शुक्ल प्रतिपदा 9 अप्रैल को जारी करेंगे और इसमें शामिल लोगों को हिंदू से बहिष्कृत किया जाएगा। शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने उक्त जानकारी देते हुए कहा कि राजनीतिक दलों को गौ हत्या बंद करने का संकल्प लेना चाहिए। इसके साथ ही लोकसभा चुनाव के पहले ही गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा दिया जाना चाहिए।

शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने रायपुर में सोमवार शाम को बड़ा बयान देते हुए गौहत्या को रोकने में असफल रहने वाले दलों को पाप का भागीदार कहा है।शंकराचार्य ने कहा कि वो लोकसभा चुनाव से पहले भाई और कसाई की सूची जारी करेंगे।इस सूची में शंकराचार्य ने भाई उन लोगों को कहा है जिन्होंने गौमाता की सेवा की है,साथ ही कसाई की संज्ञा उन्हें दी है जो दल गौहत्या को रोकने के लिए कोई कदम नहीं उठाते ।उन्होंने कहा कि ऐसे दलों को कसाई की सूची में डाला जाएगा।

शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि ‘लोकसभा चुनाव के लिए आचार संहिता जारी होने के बाद भाई और कसाई की सूची जारी कर दी जाएगी। ऐसी सूची को घर-घर में भेजा जाएगा। भाई को वोट देने की अपील की जाएगी।उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ धर्म भूमि है। यहां आना अच्छा लगता है। संत समागम का शुभारंभ हुआ है। राजिम कुंभ को कुंभ कल्प कहा गया है ।

शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने कह कि राजनीतिक दलों को गौ हत्या बंद करने का संकल्प लेना चाहिए। इसके साथ ही लोकसभा चुनाव के पहले ही गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा दिया जाना चाहिए,जो दल गौहत्या को रोकने का समर्थन नहीं करते उन्हें वोट देने वाले भी गौ हत्या के भागी माने जाएंगे।

शंकराचार्य ने इस दौरान कहा किदेश में अमृतकाल चल रहा है, फिर भी गौ हत्या बंद नहीं हो रही है। अयोध्या रामलला मंदिर बनने के बाद राम आने की बात कही गई है।. यदि राम आए हैं तो कुछ बदलाव नजर आना चाहिए। राम के आने के बाद तो कम से कम गौ हत्या बंद होनी चाहिए।

ज्ञात हो कि राजिम कुंभ कल्प में शामिल ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानन्द सरस्वती और द्वारिका पीठ के शंकराचार्य सदानंद सरस्वती और कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा राजिम पहुंचे हैं।

टॉप हेडलाइंस

बिजली कंपनी के अधीक्षण अभियंता ने कहा- 15 दिनों कर दिया जाएगा लाइन कर्मियों...

लाइन कर्मियों की लंबित समस्याओं को लेकर मध्य प्रदेश विद्युत मंडल तकनीकी कर्मचारी संघ के प्रतिनिधिमंडल ने जबलपुर सिटी सर्किल के अधीक्षण अभियंता संजय...

‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के अंतर्गत बिजली कंपनी के सब-स्टेशनों और कालोनियों...

ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर के निर्देशानुसार ऊर्जा विभाग की बिजली कंपनियों में पर्यावरण को सुरक्षित और स्वच्छ रखने के उद्देश्य से पौध-रोपण अभियान...

जबलपुर कलेक्टर ने जारी किया नए कानून के तहत दो माह के लिए प्रतिबंधात्मक...

जबलपुर के जिला दण्डाधिकारी एवं कलेक्टर दीपक सक्सेना ने आने वाले त्यौहारों के दौरान जिले में कानून व्यवस्था बनाये रखने तथा नागरिकों के मौलिक...

भारतीय रेलवे के गति शक्ति विश्वविद्यालय और एयरबस ने एयरोस्पेस शिक्षण और अनुसंधान के...

भारतीय रेलवे के गति शक्ति विश्वविद्यालय (जीएसवी) वडोदरा और एयरबस ने आज भारतीय विमानन क्षेत्र को महत्वपूर्ण रूप से मजबूत करने के लिए सहयोग...

ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर 6 जुलाई को करेंगे जन-सुनवाई, अधिकारियों को उपस्थित रहने...

मध्यप्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ग्वालियर में 6 जुलाई को जन-सुनवाई करेंगे। प्रद्युम्न सिंह तोमर 6 जुलाई को सुबह 10 से 12...

बिजली कंपनियों का वार्षिक खेल कैलेण्डर घोषित, महिला खेल और वालीबाल प्रतियोगिता की मेजबानी...

एमपी पावर मैनेजमेंट कंपनी लिमिटेड की केन्द्रीय क्रीड़ा एवं कला परिषद ने वर्ष 2024-25 के लिए अपना वार्षिक अंतरक्षेत्रीय विद्युत खेल कैलेण्डर घोषित कर...

महाकाल लोक की तर्ज पर विकसित होगा दमोह का प्रसिद्ध जागेश्वरनाथ धाम: धर्मस्व मंत्री

बुंदेलखण्ड के दमोह जिले के बांदकपुर में स्थित जागेश्वरनाथ धाम अब महाकाल-लोक की तर्ज पर विकसित होगा। पर्यटन, संस्कृति, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री...

राज्य स्तरीय कुराश प्रतियोगिता में जोश दिखाएंगे संस्कारधानी जबलपुर के कुराश खिलाड़ी

राज्य स्तरीय 11वीं सब-जूनियर व 10वीं सीनियर कुराश प्रतियोगिता का आयोजन 6 एवं 7 जुलाई को अशोक नगर में किया जा रहा है, इस...

बिजली अधिकारियों को मानसून की चुनौतियों, उपभोक्ता सेवा, बिलिंग-कलेक्शन एफिशिएंसी को लेकर एमडी के...

उपभोक्ता सेवाओं, बिलिंग एफिशिएंसी, कलेक्शन एफिशिएंसी, मानसून सत्र में आने वाली चुनौतियों का सामना करने की योजना, कर्मचारियों, अधिकारियों में समन्वय आदि को लेकर ...