Friday, October 23, 2026
Homeराष्ट्रीयकेंद्रीय विद्युत मंत्रालय ने एमपी की बिजली कंपनी को दिया ए ग्रेड,...

केंद्रीय विद्युत मंत्रालय ने एमपी की बिजली कंपनी को दिया ए ग्रेड, ऊर्जा मंत्री ने दी बधाई

विद्युत मंत्रालय भारत सरकार ने गत दिवस देश भर के 55 बिजली वितरण कंपनियों, सेवा प्रदाता संस्थाओं की ऑल इंडिया रेटिंग सूची जारी की है।

केंद्रीय विद्युत मंत्री आर.के. सिंह द्वारा जारी सूची में मप्र पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी को सूची में ए ग्रेड दिया गया है। ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने इस उपलब्धि पर कंपनी प्रबंधन, कर्मचारी एवं अधिकारियों को बधाई दी है।

ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने कहा कि शासकीय सुविधाएं समय पर उपलब्ध कराने एवं उपभोक्ता संतुष्टि की दिशा में पश्चिम क्षेत्र ने बहुत अच्छा कार्य किया है।

पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी इंदौर के प्रबंध निदेशक अमित तोमर ने कहा कि इस उपलब्धि में हजारों कर्मचारियों-अधिकारियों की मेहनत एवं लाखों उपभोक्ताओं द्वारा समय पर बिल राशि का भुगतान करना भी शामिल है।

Related Articles

Latest News