Friday, October 23, 2026
Homeराष्ट्रीयपेटीएम को बड़ी राहत: एनपीसीआई ने थर्ड पार्टी यूपीआई ऐप बनाने की...

पेटीएम को बड़ी राहत: एनपीसीआई ने थर्ड पार्टी यूपीआई ऐप बनाने की दी मंजूरी

नई दिल्ली (हि.स.)। नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) ने गुरुवार को पेटीएम को बड़ी राहत दी है। एनपीसीआई ने वन97 कम्युनिकेशंस लिमिटेड (OCL) को मल्टी-बैंक मॉडल के तहत थर्ड-पार्टी एप्लिकेशन प्रोवाइडर (TPAP) के तौर पर यूपीआई सेवाओं में भाग लेने की मंजूरी दे दी है।

एनपीसीआई ने एक्स पोस्ट पर दी जानकारी में बताया कि पेटीएम को थर्ड-पार्टी एप्लिकेशन प्रोवाइडर के लाइसेंस की मंजूरी दी गई है। ये लाइसेंस वन97 कम्यूनिकेशंस लिमिटेड को मल्टी-बैंक मॉडल के तहत यूपीआई में भाग लेने की इजाजत मुहैया कराएगा। एनपीसीआई के अनुसार चार बैंक जिनमें एक्सिस बैंक, एचडीएफसी बैंक, भारतीय स्टेट बैंक, यस बैंक शामिल हैं, ओसीएल के लिए भुगतान प्रणाली प्रदाता (PSP) बैंक के रूप में कार्य करेंगे।

एनपीसीआई की ओर से जारी एक बयान के मुताबिक यस बैंक ओसीएल (पेटीएम) के लिए मौजूदा और नए यूपीआई व्यापारियों के अधिग्रहण बैंक के रूप में कार्य करेगा। साथ ही “@Paytm” हैंडल को यस बैंक पर रीडायरेक्ट किया जाएगा। यह मौजूदा उपयोगकर्ताओं और व्यापारियों को निर्बाध तरीके से यूपीआई लेनदेन और ऑटोपे मैंडेट से जुड़ी सेवाएं जारी रखने में सक्षम बनाएगा। एनपीसीआई की ओर से ओसीएल को सलाह दी गई है कि जहां भी जरूरत हो, सभी मौजूदा हैंडल और मैंडेट को जल्द से जल्द नए पीएसपी बैंकों में स्थानांतरित किया जाए।

Related Articles

Latest News