Homeराष्ट्रीयझारखंड के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन को तेलंगाना और पुदुचेरी का अतिरिक्त प्रभार 

झारखंड के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन को तेलंगाना और पुदुचेरी का अतिरिक्त प्रभार 

रांची (हि.स.)। झारखंड के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन को तेलंगाना राज्य और केन्द्र शासित पुदुचेरी का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। राष्ट्रपति ने दोनों जगहों के लिए नियमित व्यवस्था होने तक कार्यों का निर्वहन करने के लिए उन्हें नियुक्त किया है।

राष्ट्रपति भवन ने मंगलवार को एक बयान में कहा कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने तेलंगाना की राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। इसमें यह भी कहा गया है कि राष्ट्रपति नियमित व्यवस्था होने तक अपने कर्तव्यों के अलावा तेलंगाना के राज्यपाल और केन्द्र शासित पुदुचेरी के उपराज्यपाल के कार्यों का निर्वहन करने के लिए झारखंड के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन को नियुक्त किया है।

उल्लेखनीय है कि तेलंगाना की राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन ने सोमवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। सौंदर्यराजन के पास पुडुचेरी के उपराज्यपाल का भी प्रभार था।

Related Articles

Latest News