अयोध्या (हि.स.)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को एक वरिष्ठ अधिकारी के माध्यम से कचनार के फूलों से बना गुलाल श्री राम जन्मभूमि मन्दिर में श्री राम लला के लिए भिजवाया।
श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महामंत्री चम्पत राय ने मुख्यमंत्री की ओर से भेजे गए होली का इस खास तोहफे को स्वीकारा। शाम को लखनऊ से कचनार के फूलों से विशिष्टता के साथ निर्मित गुलाल लेकर उक्त अधिकारी कारसेवकपुरम पहुंचे और महामंत्री चम्पत राय से मिलकर उन्हें सौंपा। साथ ही मुख्यमंत्री से फोन पर बात भी कराई। यह गुलाल राष्ट्रीय वनस्पति अनुसंधान संस्थान द्वारा तैयार किया गया है।






![लग्जरी कारों के शौकीन हो जाएं तैयार, इस महीने लॉन्च होंगी 4 जबरदस्त गाड़ियां Mercedes-Benz GLC Electric]](https://lokraag.com/wp-content/uploads/2026/11/Mercedes-Benz-GLC-Electric-324x160.jpg)



