Thursday, June 25, 2026
Homeराष्ट्रीयAyodhya चढ़ावा चोरी कांड में बड़ा खुलासा

Ayodhya चढ़ावा चोरी कांड में बड़ा खुलासा

Ayodhya : अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में एसआईटी की सिफारिश के बाद रामजन्मभूमि कोतवाली में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। यह एफआईआर श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की ओर से दर्ज कराई गई है। अब तक मामले की जांच एसआईटी कर रही थी, लेकिन एफआईआर दर्ज होने के बाद बाद पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है।

राम मंदिर चंदा चोरी मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने आठ लोगों को हिरासत में लिया है। इनके नाम रामाशंकर यादव टिन्नू, अनुकल्प मिश्र, अविनाश शुक्ला करुणेश पांडेय, लवकुश मिश्र, रमा शंकर मिश्र, सुभाष श्रीवास्तव, मनीष यादव हैं। जिन आरोपियों के पास से चंदे की रकम बरामद हुई, उनके नाम एफआईआर में दर्ज किए गए हैं। पुलिस ने कुल 8 लोगों को हिरासत में लिया है। जांच एजेंसियों का मानना है कि इस मामले में और भी लोग शामिल हो सकते हैं, जिसके चलते आने वाले दिनों में गिरफ्तारियों का दायरा बढ़ सकता है।

6 दिनों तक SIT राम मंदिर चंदा चोरी की जांच की थी

बता दें कि, राम मंदिर चंदा चोरी मामले में गठित एसआईटी ने जांच पूरी कर रिपोर्ट सरकार को सौंप दी है। सरकार ने श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की मांग पर 3 सदस्यीय एसआईटी बनाई थी। एसआईटी ने अयोध्या में 6 दिन तक कैंप कर जांच की। इस दौरान ट्रस्ट के पदाधिकारियों और सदस्यों से गहन पूछताछ की गई। अब रिपोर्ट के आधार पर शासन आगे का फैसला लेगा।

Related Articles

Latest News