Friday, October 23, 2026
Homeजन-मनअगर आपको मधुमेह है तो दूर कर लीजिए गुड़ को लेकर ये...

अगर आपको मधुमेह है तो दूर कर लीजिए गुड़ को लेकर ये गलतफहमी

वैद्य डॉ प्रदीप कुमार
बीएएमएस, डीपीसी (चेन्नई)
पंचकर्म चिकित्सा विशेषज्ञ

मधुमेह यानि डायबिटीज से पीड़ित लोगों के लिए गुड़ और शक्कर दोनों ही बहुत हानिकारक हैं। ये दोनों ही चीज़ें गन्ने से बनाई जाती हैं, जिससे इनमें ग्लेसेमिक इंडेक्स अधिक होता है।

मधुमेह के रोगियों को गुड़ या शक्कर के उपयोग से पहले चौंकन्ना रहने की ज़रूरत है। गुड़ में मौजूद शक्कर तेज़ी से शरीर में घुलती है और तुरंत ही शरीर में शुगर लेवल ऊपर आ जाता है। बेहतर होगा कि मधुमेह के रोगी गुड़ न खाएं।

जिन्हें मधुमेह नहीं है उनके लिए गुड़

ऐसे लोग जिन्हें मधुमेह ने नहीं घेरा है उनके लिए गुड़ एक बेहद बेहतरीन ऑप्शन है। अगर आप मधुमेह न हो, इस दिशा में सचेत हैं तो शक्कर छोड़ गुड़ अपना लीजिए। गुड़ इम्यूनिटी बढ़ाता है। यह शरीर से ज़हरीले पदार्थ बाहर निकालता है और लिवर का काम आसान करता है। तो मधुमेह से बचने के लिए गुड़ को अपना दोस्त बना लें।

Related Articles

Latest News