Monday, June 15, 2026
Homeमध्य प्रदेशमतदान दल के कर्मचारियों ने लगाई समस्याओं के निदान की गुहार, विधानसभा...

मतदान दल के कर्मचारियों ने लगाई समस्याओं के निदान की गुहार, विधानसभा चुनाव हुई थी परेशानी

मध्य प्रदेश अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के योगेंद्र दुबे एवं जिला अध्यक्ष अटल उपाध्याय ने बताया है की विगत माहों में हुए विधानसभा चुनाव कराने वाले मतदान दल के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को परिचय पत्र नहीं दिए गए थे, दल के साथ डियूटी करने वाले पुलिस कर्मी का नाम दल के आदेश में नहीं दिए थे, चुनाव सामग्री प्राप्त, और जमा करने के वाले स्थान जवाहर लाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय में मोबाइल काम नहीं कर रहे थे, यहां तक के मार्ग में भारी जाम लगा था। चुनाव कार्य करने वाले मास्टर ट्रेनर को मानदेय भी नहीं दिया गया है। लोक सभा चुनाव कराने वाले मतदान दल के कर्मचारियों ने इन समस्याओं के निदान की गुहार लगाई है।

मध्य प्रदेश अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के जबलपुर जिलाध्यक्ष अटल उपाध्याय, नरेश शुक्ला, विश्वदीप पटेरिया, संतोष मिश्रा, प्रशांत सोधिया, आलोक वर्मा, आशुतोष तिवारी, इंद्रप्रताप यादव, योगेंद्र मिश्रा, आलोक अग्निहोत्री, अजय दुबे, सतीश उपाध्याय, विनय नामदेव, राजू मस्के, पीएल गौतम, रवि बांगड़ ने मतदान दल के समस्त कर्मचारियों को परिचय पत्र देने, चुनाव दल के आदेश में पुलिस कर्मी का नाम, फोन नंबर, सामग्री स्थल में मोबाइल संचालन की व्यवस्था, जिससे सदस्य अन्य दल के सदस्यों से मिल सके, यहां पर आने जाने वाले मार्ग को जाम से मुक्त रखने, चुनाव स्थल पर नाश्ते, चाय,खाने की व्यवस्था करने की मांग की है, जिससे लोक सभा चुनाव कार्य में लगे कर्मी निर्विघ्न कार्य कर सकें।

Related Articles

Latest News