Tuesday, June 16, 2026
Homeराष्ट्रीयगर्मी के मद्देनजर हाईकोर्ट व अधीनस्थ अदालतों का समय बदला

गर्मी के मद्देनजर हाईकोर्ट व अधीनस्थ अदालतों का समय बदला

जयपुर (हि.स.)। गर्मी के मद्देनजर 15 अप्रैल से 30 जून तक राजस्थान हाईकोर्ट व अधीनस्थ अदालतों का समय बदला गया है। पहले अदालतों में रोजाना पांच घंटे सुनवाई होती थी, अब साढे़ चार घंटे ही होगी।

हाईकोर्ट में सुनवाई का समय 15 अप्रैल से सुबह 8 बजे से दोपहर 1 बजे तक, लंच समय 10:30 बजे से 11 बजे तक रहेगा।

अधीनस्थ अदालतों में यह समय सुबह 7:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे और लंच समय 10 बजे से 10:15 बजे तक रहेगा।

अभी हाईकोर्ट का समय सुबह 10:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक है और दोपहर 1 बजे से 2 बजे तक लंच होता है।

पीठासीन अधिकारी सुबह 7:30 बजे से 8 बजे तक तथा दोपहर 12:30 बजे से एक बजे तक चैंबर्स में कार्य करेंगे। न्यायालयों में समय का यह बदलाव 30 जून 24 तक लागू रहेगा।

Related Articles

Latest News