Tuesday, September 15, 2026
Homeमध्य प्रदेशग्रामीण क्षेत्रों में पदस्थ मतदान कर्मी को नाश्ता-खाना देने के आदेश पर...

ग्रामीण क्षेत्रों में पदस्थ मतदान कर्मी को नाश्ता-खाना देने के आदेश पर जिला निर्वाचन अधिकारी को धन्यवाद

मध्य प्रदेश अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के योगेंद्र दुबे एवं जिला अध्यक्ष अटल उपाध्याय ने मतदान दल कर्मचारियों को परिचय पत्र, ग्रामीण क्षेत्रों में पदस्थ मतदान दल कर्मचारियों को नाश्ता, चाय, खाना देने की व्यवस्था करने पर जिला निर्वाचन अधिकारी को धन्यवाद प्रेषित किया है।    

मध्य प्रदेश अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा जबलपुर शाखा के पदाधिकारियों ने विगत दिनों जिला निर्वाचन अधिकारी जबलपुर से इस संबंध में मांग की थी। शहर में मतदान दल कर्मी को कहां से  खाना, नाश्ता मिलेगा इस संबध में निर्देश जारी नहीं किए गए है। जवाहर लाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय तक आवागमन मार्ग को खाली रखा जायेगा यह प्रश्न ही बना हुआ है।

मतदान दल के साथ डियूटी करने वाले पुलिस कर्मी का नाम दल के आदेश में दिया जाएगा यह भी नहीं बताया गया है। वहीं चुनाव कार्य करने वाले मास्टर ट्रेनर को मानदेय दिया जायेगा या नहीं, यह भी ज्ञात ही नहीं हो पा रहा है।

मध्य प्रदेश अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा जबलपुर जिलाध्यक्ष अटल उपाध्याय, मुकेश सिंह, विश्वदीप पटेरिया, संतोष मिश्रा, योगेंद्र मिश्रा, सुरेंद्र वर्मा, अरुण महोबिया, प्रणव शाहू, अर्जुन सोमवंशी, मंसूर बेग, राजू मस्के, रवि बांगड़, अजय दुबे, सतीश उपाध्याय, विनय नामदेव, इंद्रप्रताप यादव ने समस्त कर्मचारियों के चुनाव दल के आदेश में पुलिस कर्मी का नाम, फोन नंबर, आने जाने वाले मार्ग को जाम से मुक्त रखने, चुनाव स्थल पर नाश्ते, चाय, खाने की व्यवस्था करने की मांग की है जिससे लोक सभा चुनाव कार्य में लगे कर्मी निर्विघ्न कार्य कर सकें।

Related Articles

Latest News