Friday, October 23, 2026
Homeराष्ट्रीयएमपी में बिजली कंपनी के जूनियर इंजीनियर को बदमाश ने सीने में...

एमपी में बिजली कंपनी के जूनियर इंजीनियर को बदमाश ने सीने में मारी गोली, मचा हड़कंप

मध्य प्रदेश के रीवा में सोमवार की शाम V2 मॉल के सामने पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के जूनियर इंजीनियर को एक बदमाश ने गोली मार दी। गोली जूनियर इंजीनियर के सीने में बायीं ओर लगी है, जिसे आनन-फानन में शासकीय जिला अस्पताल ले जाया गया, बाद में परिजनों के कहने पर एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

वहीं मॉल के सामने गोली चलने की वारदात के बाद हड़कंप मच गया और देर तक चर्चाओं का दौर जारी रहा। वहीं गोली चलने की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। साथ ही इलाके में फ्लैग मार्च कर रहे सीआरपीएफ के 50 जवान भी आ गए। पुलिस ने मॉल को सील करने के बाद बदमाश की तलाश शुरू कर दी गई है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार पुलिस ने बताया कि जूनियर इंजीनियर दिनेश तिवारी बकछेरा के रहने वाले हैं और सिलपरा में पदस्थ हैं। फिलहाल रीवा के नेहरू नगर में चंद्रा मंगल बारात घर के पास रह रहे हैं। एडिशनल एसपी अनिल सोनकर और थाना प्रभारी हितेंद्र शर्मा घायल का बयान लेने के लिए अस्पताल पहुंचे हैं। साथ ही पुलिस ने बदमाश की तलाश शुरू कर दी है।

Related Articles

Latest News