Friday, October 23, 2026
Homeमध्य प्रदेशजबलपुर में तेज रफ्तार ट्रैक्टर पलटा, युवक समेत पांच बच्चों की मौत

जबलपुर में तेज रफ्तार ट्रैक्टर पलटा, युवक समेत पांच बच्चों की मौत

जबलपुर (हि.स.)। थाना चरगवां अंतर्गत ग्राम तिनेटा में सोमवार को ट्रैक्टर पलटने से पांच बच्चों की मौत गई। हादसे में दो बच्चे घायल हुए हैं। ट्रैक्टर को धर्मेंद्र ठाकुर (18) निवासी ग्राम तिनेटा देवी चला रहा था। सभी एक ही ग्राम तिनेटा देवरी के रहने वाले थे। धर्मेंद्र ठाकुर की बहन की सोमवार शादी थी घर में बारात आना थी। धर्मेंद्र ठाकुर अपने साथ 12 वर्षीय अनूप बरकड़े 13 वर्षीय राजवीर ठाकुर 15 वर्षीय देवेंद्र वरकडे एवं 10 वर्षीय लकी मरकाम को ट्रैक्टर में लेकर बहन की शादी का सामान लेने के लिए घर से रवाना हुआ था वह घर से करीब 500 मीटर ट्रैक्टर लेकर पहुंच ही था कि ट्रैक्टर अनंत्रित होकर खेत में पलट गया जिसमें सवार धर्मेंद्र सहित पांच नाबालिकों की मौत हो गई। सभी को मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। वहीं जिला प्रशासन द्वारा मृतक के परिजनों को 50,000 एवं घायलों को 10,000 की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है।

घटना की सूचना पाकर प्रदेश सरकार में मंत्री राकेश सिंह भी अस्पताल पहुंचे। उन्होंने डॉक्टरों से हादसे की जानकारी ली। राकेश सिंह ने कहा कि मृतकों के परिजनों को आर्थिक सहायता दी जा रही है।

सीएम मोहन यादव ने जताया दुख

घटना को लेकर सूबे के मुखिया सीएम मोहन यादव ने दुख जाहिर करते हुए एक्स पर लिखा कि तिनेटा देवरी में ट्रैक्टर पलटने से 5 बच्चों के असामयिक निधन का समाचार अत्यंत दुखद है। ईश्वर से दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान व शोक संतप्त परिजनों को यह गहन दुःख सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना करता हूं। हादसे में जो 2 बच्चे घायल हुए हैं, उनके उचित इलाज के निर्देश दिए हैं। बाबा महाकाल से सभी के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं। शासन द्वारा मृतक बच्चों के परिजनों को 50-50 हजार रुपये और घायलों के लिए 10-10 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी जा रही है।

दुर्घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने प्रारंभिक कार्रवाई के उपरांत पांचों शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रवाना किया गया।

Related Articles

Latest News