Friday, October 23, 2026
Homeमध्य प्रदेशमुख्यमंत्री के निर्देश पर सिंगरौली और शिवपुरी में हुई घटनाओं की जांच...

मुख्यमंत्री के निर्देश पर सिंगरौली और शिवपुरी में हुई घटनाओं की जांच के लिए समिति गठित

भोपाल (हि.स)। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देश पर सिंगरौली जिले में मुआवजा घोटाले और शिवपुरी जिले में आगजनी संबंधी प्रकरण में राज्य शासन द्वारा विस्तृत जांच करने के लिए समिति गठित की गई है। दोनों प्रकरणों में समिति सात दिवस के अंदर प्रतिवेदन प्रस्तुत करेगी। यह जानकारी शनिवार को जनसम्पर्क अधिकारी लक्ष्मण सिंह ने दी।

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सिंगरौली जिले में मुआवजा संबंधी प्रकरण और शिवपुरी जिले में कलेक्टर कार्यालय में आगजनी संबंधी प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए राज्य शासन को इनकी विस्तृत जांच कराये जाने के निर्देश दिए थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जांच के निष्कर्ष प्राप्त होने पर दोषियों के विरूद्ध कठोर कार्यवाही करने के भी निर्देश दिए।

राज्य शासन द्वारा सिंगरौली के प्रकरण की जांच के लिए संभागायुक्त रीवा की अध्यक्षता में अन्तर्विभागीय जांच समिति गठित की गई है। इसमें अपर आयुक्त भू- अभिलेख ग्वालियर तथा उप महानिरीक्षक पंजीयन जबलपुर सदस्य बनाए गए हैं। शिवपुरी के प्रकरण के जांच के निर्देश संभागायुक्त ग्वालियर को प्रदान किए गए हैं।

Related Articles

Latest News