Friday, October 23, 2026
Homeराष्ट्रीयपालघर में मालगाड़ी के 5 डिब्बे पटरी से उतरे, मुंबई-गुजरात रेलवे सेवा...

पालघर में मालगाड़ी के 5 डिब्बे पटरी से उतरे, मुंबई-गुजरात रेलवे सेवा प्रभावित

मुंबई (हि.स.)। पालघर रेलवे स्टेशन के पास स्टील कॉइल्स ले जा रही एक मालगाड़ी के 5 डिब्बे पटरी से उतर जाने के बाद मुंबई-गुजरात के बीच रेलवे सेवा प्रभावित हो गई है। घटनास्थल पर मरम्मत कार्य युद्ध स्तर पर शुरू कर दिया गया है। जल्द ही मरम्मत कार्य पूरा करके सेवाएं पूर्ववत किये जाने की संभावना है।

पश्चिम रेलवे के मुख्य प्रवक्ता सुमीत ठाकुर ने बताया कि स्टील कॉइल्स से लदी मालगाड़ी पनवेल की ओर जा रही थी। अचानक पालघर स्टेशन के पास मंगलवार शाम 5.08 बजे मालगाड़ी के पांच डिब्बे पटरी से उतर गए और मालगाड़ी पर लदे स्टील कॉइल्स बगल की लूप लाइन (स्लाइडिंग ट्रैक) पर गिर गए। इसके साथ ही रेलवे ट्रैक क्षतिग्रस्त हो गया। मौके पर मरम्मत टीम पहुंच कर युद्ध स्तर पर काम कर रही हैं। कम से कम चार से पांच घंटे तक इस मार्ग पर यातायात बंद रहने की संभावना है।

Related Articles

Latest News