Friday, October 23, 2026
Homeराष्ट्रीयChhattisgarh: बीजापुर के बद्देपारा में हुई मुठभेड़ में दो वर्दीधारी नक्सली ढेर

Chhattisgarh: बीजापुर के बद्देपारा में हुई मुठभेड़ में दो वर्दीधारी नक्सली ढेर

बीजापुर (हि.स.)। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के मद्देड़ थाना क्षेत्र अंर्तगत बद्देपारा के जंगल में पुलिस और नक्सलियों के बीच आज बुधवार सुबह मुठभेड़ हुई है। इस मुठभेड़ में जवानों ने दो वर्दीधारी नक्सलियों को ढेर कर दिया है।

दोनों के शव सहित मारे गये नक्सलियों के दो हथियार एवं नक्सल सामग्री बरामद किया गया है। जवान मौके पर ही मौजूद हैं, इलाके की गहन सर्चिंग जारी है। मुठभेड़ में बड़े कैडर के नक्सलियों के मारे जाने की खबर है, फिलहाल मारे गए नक्सलियों की शिनाख्त नहीं हुई है। बीजापुर एसपी जितेन्द्र यादव ने मुठभेड़ की पुष्टि करते हुए बताया कि दो नक्सली मारे गये हैं, जवानाें के वापसी के बाद विस्त़ृत जानकारी मिलेगी।

Related Articles

Latest News