Homeराष्ट्रीयदो हाई कोर्ट के तीन जजों का ट्रांसफर, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने...

दो हाई कोर्ट के तीन जजों का ट्रांसफर, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने जारी किया आदेश

नई दिल्ली (हि.स.)। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दो हाई कोर्ट के तीन जजों का ट्रांसफर करने का आदेश दिया है। राष्ट्रपति ने दिल्ली हाई कोर्ट के दो जजों और छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट के एक जज का ट्रांसफर करने का आदेश दिया है।

राष्ट्रपति ने दिल्ली हाई कोर्ट के दो जज जस्टिस वी. कामेश्वर राव को कर्नाटक हाई कोर्ट के जज के रूप में और जस्टिस संजीव सचदेवा को मध्यप्रदेश हाई कोर्ट में ट्रांसफर करने का आदेश दिया है। राष्ट्रपति ने छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट के जज जस्टिस अरविंद सिंह चंदेल को पटना हाई कोर्ट में ट्रांसफर करने का आदेश दिया है।

Related Articles

Latest News