Monday, July 1, 2024
Homeमध्यप्रदेशएमपी में भोपाल सहित कई जिलों में हुई बारिश, निवाड़ी में 47.5...

एमपी में भोपाल सहित कई जिलों में हुई बारिश, निवाड़ी में 47.5 डिग्री पहुंचा तापमान

भोपाल (हि.स.)। प्रदेश के उत्तरी क्षेत्र में भीषण गर्मी का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है। नौतपा के आठवें दिन शनिवार को भी प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में भीषण गर्मी पड़ी। इस दौरान प्रदेश में सबसे अधिक 47.5 डिग्री सेल्सियस तापमान निवाड़ी में दर्ज किया गया। निवाड़ी सहित 10 शहर लू की चपेट में रहे। निवाड़ी के ओरछा में गर्मी के चलते एक बुजुर्ग की मौत हो गई। हालांकि, शाम को मौसम में बदलाव देखने को मिला और भोपाल, ग्वालियर समेत कई जिलों में बारिश हुई।

भोपाल के मौसम विज्ञान केन्द्र से मिली जानकारी के अनुसार, शनिवार को प्रदेश के सबसे ज्यादा तापमान वाले टॉप-10 शहरों में पृथ्वीपुर, बिजावर, सिंगरौली, सतना, सीधी, ग्वालियर, खजुराहो, रीवा, शहडोल और नौगांव शामिल रहे। पृथ्वीपुर के बाद छतरपुर के बिजावर में तापमान 46.3 डिग्री, सिंगरौली में 46.2 डिग्री, सतना में 46.1 डिग्री, सीधी में 45.6 डिग्री, ग्वालियर में 45.6 डिग्री, खजुराहो में 45.4 डिग्री, रीवा में 45.2 डिग्री, शहडोल में 45.1 डिग्री, नौगांव में 45 डिग्री और दमोह में 44.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बड़े शहरों में भोपाल में पारा 42.5 डिग्री, इंदौर में 40.6 डिग्री, जबलपुर में 44 डिग्री और उज्जैन में पारा 40.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पचमढ़ी में सबसे कम 36.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

इधर, निवाड़ी जिले के ओरछा में एक बुजुर्ग की भीषण गर्मी के चलते मौत हो गई। शनिवार सुबह फूलबाग परिसर में एक शख्स अचेत पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि गर्मी और लू से उसकी मौत हुई। उसकी शिनाख्त मान सिंह खटीक (60) झांसी के रूप में हुई है। वह यहां एक साल से किराए के मकान में रहकर मंदिर परिसर में भीख मांगकर जीवन-यापन कर रहा था।

मौसम विज्ञान केन्द्र के मुताबिक, हवाओं के साथ नमी आने की वजह से प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर मानसून पूर्व की गतिविधियां भी बढ़ने लगी हैं। राजधानी भोपाल में शाम के समय कहीं-कहीं तेज बारिश तो कुछ इलाकों में बूंदाबांदी हुई। वहीं, नौतपा के आठवें दिन खजुराहो में मौसम बदल गया। यहां तेज गर्मी के बीच बादल छाए। तेज हवा के साथ बारिश होने लगी। खंडवा में भी शनिवार दोपहर को मौसम बदला और तेज बारिश होने लगी। इससे तापमान में थोड़ी कमी आई। शिवपुरी में भीषण गर्मी के बीच शनिवार दोपहर को बारिश होने लगी।

वरिष्ठ मौसम विशेषज्ञ अजय शुक्ला ने बताया कि हवाओं का रुख दक्षिण-पश्चिमी एवं पश्चिमी होने लगा है। इस वजह से मध्य प्रदेश में भीषण गर्मी से धीरे-धीरे राहत मिलने की संभावना दिखने लगी है। रविवार को नौतपा समाप्त हो जाएगा। सोमवार से प्रदेश को लू से मुक्ति मिल सकती है।

मौसम विज्ञान केन्द्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अभिजीत चक्रवर्ती ने बताया कि 30 मई को केरल में मानसून ने दस्तक दे दी है। एक जून को यह और आगे बढ़ा। इससे प्रदेश में यह निर्धारित तारीख में आ सकता है। अभी प्रदेश में साइक्लोनिक सर्कुलेशन सिस्टम एक्टिव है, जबकि ट्रफ लाइन गुजर रही है। इसकी वजह से शनिवार को कई जिलों में गर्मी का असर रहा। वहीं, कई जिलों में बारिश भी हुई। रविवार को भी ऐसा ही मौसम बना रहेगा।

टॉप हेडलाइंस

आईसीसी ने टी20 विश्व कप 2024 की टीम ऑफ द टूर्नामेंट घोषित की, रोहित...

नई दिल्ली (हि.स.)। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने रविवार देर रात आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप 2024 की टीम ऑफ द टूर्नामेंट घोषित की...

कमर्शियल गैस सिलेंडर 31 रुपये तक हुआ सस्ता, नई दरें आज से लागू

नई दिल्ली (हि.स.)। जुलाई अपने साथ कई बदलाव लेकर आई है। महीने के पहले दिन महंगाई के मोर्चे से राहत देने वाली खुशखबरी है।...

नव नियुक्त थल सेनाध्यक्ष उपेन्द्र द्विवेदी ने संभाला कार्यभार, कहा- सेना हर चुनौती का...

नई दिल्ली (हि.स.)। भारतीय थल सेना के नवनियुक्त प्रमुख जनरल उपेन्द्र द्विवेदी ने आज औपचारिक तौर पर कार्यभार संभाल लिया। 30 जून को ही...

मप्र विधानसभा का मानसून सत्र सोमवार से, 3 जुलाई को पेश होगा बजट

भोपाल (हि.स.)। मध्य प्रदेश की सोलहवीं विधानसभा का मानसून सत्र सोमवार 1 जुलाई से शुरू हो रहा है, जो 19 जुलाई तक चलेगा। इस...

देश के 30वें थल सेना प्रमुख बने लेफ्टिनेंट जनरल उपेन्द्र द्विवेदी, संभाला कार्यभार

नई दिल्ली (हि.स.)। देश के 30वें सेना प्रमुख के रूप में लेफ्टिनेंट जनरल उपेन्द्र द्विवेदी ने रविवार को कार्य भार संभाल लिया। उन्होंने चार...

सेवानिवृत्त हुए थल सेनाध्यक्ष जनरल मनोज पांडे, दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर

नई दिल्ली (हि.स.)। थल सेनाध्यक्ष जनरल मनोज पांडे चार दशकों से अधिक की राष्ट्र सेवा के बाद रविवार को सेवानिवृत्त हो गए। इस मौके...

ATPS की विद्युत यूनिट का स्थापना के बाद सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन, बनाया सतत 300 दिन...

मध्यप्रदेश पावर जनरेटिंग कंपनी के अमरकंटक ताप विद्युत गृह चचाई के अभ‍ियंताओं व कार्मिकों के समर्पण, कड़ी मेहनत और प्रतिबद्धता ने 210 मेगावाट स्थापित...

परिवहन विभाग के चेक पॉइंट पर तैनात होंगे होमगार्ड के जवान, 26 जिलों में...

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सुशासन के अंतर्गत देश में अनेक कार्य किए जा...

विराट-रोहित के बाद रवीन्द्र जडेजा ने भी किया टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास का...

नई दिल्ली (हि.स.)। स्टार खिलाड़ी विराट कोहली और रोहित शर्मा के बाद भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर रवीन्द्र जडेजा ने भी टी-20 अंतरराष्ट्रीय...