Saturday, July 4, 2026
Homeराष्ट्रीयWeather : बारिश, आंधी और तेज हवाओं का डबल अलर्ट

Weather : बारिश, आंधी और तेज हवाओं का डबल अलर्ट

Weather : देश के कई हिस्सों में मानसून अब पूरी तरह सक्रिय हो गया है और इसका असर उत्तर तथा पूर्वी भारत में सबसे ज्यादा देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, कल यानी 4 जुलाई को उत्तर प्रदेश, दिल्ली, बिहार समेत 11 राज्यों में भारी बारिश, आंधी और गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना है। कुछ इलाकों में हवा की रफ्तार 90 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है, जिससे जनजीवन प्रभावित होने की आशंका है।

इसके अलावा देश के 9 राज्यों में मानसून का प्रभाव सबसे अधिक रहेगा, जबकि कुछ क्षेत्रों में ओलावृष्टि, बिजली गिरने और वज्रपात का भी खतरा जताया गया है। मौसम विभाग ने किसानों, मछुआरों और पहाड़ी क्षेत्रों की यात्रा करने वाले लोगों को विशेष सतर्कता बरतने और यात्रा या अन्य जरूरी कामों से पहले ताजा मौसम अपडेट जरूर देखने की सलाह दी है।

Weather : दिल्ली में मौसम का मिजाज कैसा रहेगा –

मौसम विभाग की भविष्यवाणी के मुताबिक दिल्ली में 4 जुलाई को भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से तेज हवा चलने की प्रबल संभावना है। वहीं, दिल्ली में कल यानी 4 जुलाई को न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तक गिरकर आ जाएगा और अधिकतम तापमान गिरकर 36 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा।

महाराष्ट्र में झमाझम बारिश का कहर जारी –

पालघर, ठाणे, रत्नागिरी, कोल्हापुर, सतारा,नागपुर, यावातमल और गोंदिया में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से आंधी चलेगी। वहीं, 4 जुलाई को मुंबई में न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस तो अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

राजस्थान में तगड़े तूफान की चेतावनी –

जयपुर, भरतपुर, चुरू, अजमेर, जोधपुर, पाली, नागौर, सवाई माधोपुर, सीकर, करौली, झुंझुनू में भारी बारिश और तूफान का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से आंधी चलेगी। वहीं, 4 जुलाई को जयपुर में न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तो अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा।

मध्य प्रदेश में भी मौसम अपना रौद्र रुप दिखाएगा –

शिवपुरी, सागर, खांडवा, दमोह, होशंगाबाद, रायसेन, मंदसौर, नीमच, कटनी, विदिशा और आगर-मालवा में भारी बारिश और तूफान की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 75 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से हवा के झोंके चलेंगे। वहीं, भोपाल में कल यानी 5 जुलाई को न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस तो अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस जाएगा।

Related Articles

Latest News