Homeमध्य प्रदेशNo Flying Day: संस्कारधानी को चाहिए उसका हक, राजधानी के समान अधिकार...

No Flying Day: संस्कारधानी को चाहिए उसका हक, राजधानी के समान अधिकार जबलपुर को ना मिलना गलत

जबलपुर (लोकराग)। मध्यप्रदेश अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा जबलपुर के समस्त साथी अध्यक्षों ने नियमित हवाई सेवाएँ जबलपुर से देश के सभी महानगरों के लिए जल्द से जल्द नियमित फ्लाइट शुरू किए जाने के आंदोलनों का समर्थन किया है। संस्कारधानी को उसका हक मिलना चाहिए, राजधानी के समान अधिकार जबलपुर को ना मिलना पूरी तरह गलत है।

मध्यप्रदेश अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा जबलपुर के संरक्षक योगेंद्र दुबे एवं जिला अध्यक्ष अटल उपाध्याय ने बताया कि शहर में होने वाले नो फ्लाइंग डे आंदोलन में अधिकारी कर्मचारी साथ है। जबलपुर को पुनः पुणे, बेंगलुरु, हैदराबाद, अहमदाबाद एवं कोलकाता से वायु मार्ग मिलना अत्यंत आवश्यक है।

मध्यप्रदेश अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा जबलपुर के जिला अध्यक्ष अटल उपाध्याय कर्मचारी कांग्रेस के जिला अध्यक्ष संतोष मिश्रा, मध्य प्रदेश शिक्षक कांग्रेस जिलाध्यक्ष विश्वदीप पटेरिया, मध्यप्रदेश राज्य कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष नरेश शुक्ला, मध्य प्रदेश लघु वेतन कर्मचारी संघ के अजय दुबे,मध्य प्रदेश अजाक्स के जिला अध्यक्ष योगेश चौधरी, राजेंद्र तेकाम, मध्य प्रदेश डिप्लोमा इंजीनियर एसोसिएशन के जोनल अध्यक्ष देव दोनेरिया, वाहन चालक यांत्रिकी संघ के जिलाध्यक्ष धीरेंद्र सिंह, मध्य प्रदेश आईटीआई तक कर्मचारी संघ के अध्यक्ष प्रशांत सोंधिया, मध्य प्रदेश लिपिक वर्ग कर्मचारी संघ के यूएस करोसिया, मध्य प्रदेश ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी संघ के गोविंद बिल्थरे, समयपाल महासंघ के मुकेश मरकाम, आलोक अग्निहोत्री, अर्जुन सोमवंसी, स्थाई दल मजदूर संघ के अध्यक्ष नंदू झारिया,स्वस्थ कर्मचारी संघ के सिहोरा तहसील अध्यक्ष योगेन्द्र मिश्रा, बरेला विभागीय समिति अध्यक्ष सतीष उपाध्याय, विवेक रंजन शुक्ला, ब्रजेश मिश्रा, राजेश उपाध्याय, विनय नामदेव, अजय दुबे ने संस्कारधानी, उच्च न्यायालय, दार्शनिक स्थल, स्वास्थ्य की दृष्टि एवं शहर के उद्योगों की कनेक्टिविटी के लिए तत्काल नियमित हवाई सेवाएँ जबलपुर से देश के सभी महानगरों के लिए जल्द से जल्द नियमित फ्लाइट शुरू किए जाने की मांग की है।

Related Articles

Latest News