Saturday, April 25, 2026
Homeमध्य प्रदेशजबलपुर में गर्मी के मद्देनजर सुबह 7 बजे से दोपहर 1 बजे...

जबलपुर में गर्मी के मद्देनजर सुबह 7 बजे से दोपहर 1 बजे तक लगेंगी जिले की सभी शासकीय शालायें

जबलपुर (लोकराग)। मध्य प्रदेश शासन के स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा अत्यधिक गर्मी को देखते हुये विद्यालय के संचालन की कुल अवधि कम किये बगैर शासकीय शालाओं के समय में परिवर्तन करने के दिये गये अधिकारों के तहत जिला शिक्षा अधिकारी घनश्याम सोनी ने जिले की सभी शासकीय शालाओं का समय सुबह 7 बजे दोपहर 1 बजे तक निर्धारित किया गया है।

जिला शिक्षा अधिकारी ने इस बारे में आदेश भी जारी कर दिया है। आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है और 15 जून तक के लिये प्रभावी रहेगा। आदेश में कहा गया है कि इससे परीक्षाएं प्रभावित नहीं होंगी। परीक्षाएं पूर्व निर्धारित समय अनुसार ही होंगी।

Related Articles

Latest News