Homeराष्ट्रीयकेंद्रीय कैबिनेट की बैठक आज, मौजूदा लोकसभा को भंग करने की सिफारिश...

केंद्रीय कैबिनेट की बैठक आज, मौजूदा लोकसभा को भंग करने की सिफारिश संभव

नई दिल्ली (हि.स.)। केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक आज राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में होगी। इसमें मौजूदा लोकसभा को भंग करने की सिफारिश की जा सकती है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बैठक की अध्यक्षता करेंगे। बताया गया है कि यह बैठक पूर्वाह्न साढ़े 11 बजे शुरू होगी।

लोकसभा चुनाव-2024 के नतीजों की घोषणा के बाद होने वाली इस बैठक पर सबकी नजरें हैं। बैठक प्रधानमंत्री मोदी ने 7 लोक कल्याण मार्ग स्थित आवास पर होगी। इसमें 17वीं लोकसभा को भंग करने की सिफारिश किए जाने की संभावना है, जिसका कार्यकाल 16 जून को समाप्त हो रहा है।

Related Articles

Latest News