Friday, October 23, 2026
Homeराष्ट्रीयसत्ता संभालने से पहले ही चंद्रबाबू परिवार की संपत्ति में 1,225 करोड़...

सत्ता संभालने से पहले ही चंद्रबाबू परिवार की संपत्ति में 1,225 करोड़ रुपये का इजाफा

नई दिल्ली (हि.स.)। पिछले पांच साल से सत्ता से दूर रहे चंद्रबाबू नायडू की किस्मत ने पलटी मारी है। आंध्र प्रदेश में ना केवल उनकी सत्ता में वापसी हुई है, बल्कि 2024 के लोकसभा चुनावों के बाद केंद्र सरकार में उनकी भूमिका बढ़ने के साथ परिवार की संपत्ति में 1,225 करोड़ रुपये का इजाफा हुआ है।

राज्य की सत्ता संभालने से पहले एन चंद्रबाबू नायडू के परिवार की संपत्ति में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। आंध्र प्रदेश स्थित हेरिटेज फूड्स के शेयरों में पिछले 12 कारोबारी सत्रों में 105 फीसदी से अधिक बढ़ोतरी हुई है। कंपनी के शेयरों में इस उछाल से उनके परिवार की संपत्ति में 1,225 करोड़ रुपये का इजाफा हुआ है।

हेरिटेज फूड्स के शेयर सोमवार को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) पर 727.9 रुपये के नए 52 हफ्ते के उच्च स्तर पर पहुंच गए हैं। कंपनी के शेयरों में 10 फीसदी का ऊपरी सर्किट लगा है। आंध्र प्रदेश के मनोनीत मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू के परिवार की कंपनी में कुल हिस्सेदारी 35.71 फीसदी यानी कंपनी के 3,31,36,005 शेयर हैं।

Related Articles

Latest News