Friday, July 5, 2024
Homeमध्यप्रदेशबांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के 800 कर्मचारी 16 सूत्रीय मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन...

बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के 800 कर्मचारी 16 सूत्रीय मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर

उमरिया (हि.स.)। मध्य प्रदेश में उमरिया जिले में स्थित विश्व विख्यात बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व लगातार सुर्खियों में बना हुआ है, कभी वन्यजीवों की मौत तो कभी वन्यजीवों के हमले से ग्रामीणों की मौत, कभी जंगल मे आग इसका कारण रहते आए हैं। जबकि अब टाइगर रिजर्व की सुरक्षा में लगे 800 कर्मचारी लगातार वर्षों से अपनी 16 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रबंधन को आवेदन देते रहने के बाद जब उनका कोई निराकरण पार्क प्रबंधन द्वारा नहीं किया गया तो वे अनश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं।

दरअसल, प्रदेश सरकार और वन मुख्यालय भोपाल से इन सभी कर्मचारियों की मांगों को वर्षों पहले मानते हुए आदेश जारी कर दिए गए हैं लेकिन बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व प्रबंधन अपनी हठधर्मिता के चलते इनकी मांगों और मुख्यालय के आदेश को लगातार नजरअंदाज कर रहा है। जिसके बाद कर्मचारियों ने आंदोलन का रास्ता अख्तियार किया है। यहां के सभी कर्मचारी अब जिला कलेक्टर कार्यालय के सामने अनिश्चित कालीन हड़ताल पर बैठ गए हैं।

मध्यप्रदेश वन कर्मचारी संघ भोपाल शाखा उमरिया बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के जिला अध्यक्ष सुनील कुमार पनिका ने बताया कि हमारी 16 सूत्रीय मांगों को लेकर पार्क प्रबंधन से लगातार बातचीत की जाती रही है, जब राज्य सरकार को उन्हें मानने में कोई परेशानी नहीं, तब क्यों पार्क प्रबंधन इन्हें पूरा करना नहीं चाहता।

उन्होंने कहा कि हमारी जो प्रमुख मांग हैं, उनमें सबसे पहले साप्ताहिक अवकाश की मांग की है। कार्यालय प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्यप्राणी) मप्र मोपाल का पत्र क्र/प्रबंध/3787 दिनांक 04/06/2018 से वन कर्मचारियों को साप्ताहिक अवकाश दिये जाने का आदेश किया गया था. किन्तु आज दिनांक तक साप्ताहिक अवकाश का लाभ नहीं दिया जा रहा है। इसी तरह से वन कर्मचारी पूरे सप्ताह, दिन रात सभी मौसम में घर-परिवार से दूर रहकर पूर्ण निष्ठा से वन एवं वन्यप्राणियों की सूरक्षा करता है। किन्तु जॉचकर्ता अधिकारी द्वारा बीट निरीक्षण में कर्मचारी की लापरवाही नहीं पाये जाने का उल्लेख करने पर भी वसूली किया जा रही है।

सुनील कुमार पनिका ने बताया कि राष्ट्रीय वन शहीद दिवस का आयोजन शासकीय स्तर पर नहीं मनाया जाता है। राष्ट्रीय वन शहीद दिवस का आयोजन म.प्र. वन कर्मचारी संघ शाखा- बाँधवगढ टाइगर रिजर्व-उमरिया (म.प्र.) द्वारा कराया गया, जिसका सम्पूर्ण व्यय संघ से किया गया। तात्कालीन अधिकारियों द्वारा खर्चे का भुगतान बाद में करा दिया जायेगा कहा गया था, किन्तू आज दिनांक तक नहीं किया गया। वहीं, पेट्रोल/मो०सा० की अनुमतिः- बाँधवगढ़ टाइगर रिजर्व-उमरिया (म.प्र.) में पदस्था कर्मचारियों पेट्रोल / मो०सा० की अनुमति नहीं दी जा रही है। जबकि कर्मचारियों से उनके निजी मो० सा० का उपयोग कराते हुये काम लिया जा रहा है। इसके अलावा निःशुल्क पार्क भ्रमण में बाँधवगढ टाइगर रिजर्व उमरिया (म.प्र.) में पदस्थ कर्मचारियों को प्राथमिकता नहीं है। बाँधवगढ टाइगर रिजर्व-उमरिया (म.प्र.) में पदस्थ कर्मचारियों के परिवार जन से भी पार्क भ्रमण का शुल्क लिया जाता है। जबकि शासकीय वाहनों को व्हीआईपी के नाम से अन्यों को निःशुल्क सुविधा दिया जाती है।

उमरिया बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के जिला अध्यक्ष का कहना यह भी है कि बाँधवगढ टाइगर रिजर्व उमरिया (म.प्र.) में पदस्थ कर्मचारियों के पास मूलभूत सुविधा नहीं है। जिस पर भी लंबित वेतन/ एरियर भुगतान के लिए कर्मचारियों को कई बार आवेदन करने पर बहुत बिलंब से उसका निराकरण किया जाााता है। फार्म नं. 16 हर वर्ष दिए जाने की हमारी मांग है।

इसके अलावा बॉधवगढ टाइगर रिजर्व-उमरिया (म.प्र.) में पदस्थ कर्मचारी / बाँधवगढ टाइगर रिजर्व-उमरिया (म.प्र.) से स्थानांतरित कर्मचारियों के गोपनीय प्रतिवेदन का गुमने से कर्मचारियों को पदोन्नति / समयमान वेतनमान नही मिल पा रहा है।गुमशुदा कटौत्रे पर बाँधवगढ प्रशासन द्वारा इस पर कोई धन नहीं दिया जाता है। सेवा पुस्तिका का सत्यापित द्वितीय प्रति आज तक किसी कर्मचारियों को नहीं दी गई है । वहीं, वर्ष 2007 के पूर्व भर्ती हुये किसी कर्मचारियों को पासबुक पुस्तिका की द्वितीय प्रति आज तक नहीं मिली है।

उन्होंने बताया कि कर्मचारियों को पी.टी. एलाउंस व राशन भत्ता पूरे वर्ष का नहींंदिया गया है। सुरक्षा श्रमिकों को कुशल का वेतन भी सही दे देने के लिए अब तक छानबीन समिति की बैठक नहीं हुई है, इस कारण से सुरक्षा श्रमिकों को कुशल का वेतन नहीं मिल रहा है। वहीं, बाँधवगढ टाइगर रिजर्व उमरिया (म.प्र.) में हिंस वन्यप्राणियों द्वारा जनघायल/जनहानि के घटनाओं में बढोत्तरी हो रही है। जिस बॉधवगढ टाइगर रिजर्व उमरिया (म.प्र.) में पदस्थ कर्मचारी भी घायल हुये हैं। किन बाँधवगढ प्रशासन द्वारा सुरक्षा श्रमिकों की कमी को दूर करने पर कोई ध्यान नहीं दिन जा रहा है। अत: इन सभी मांगों को पूरा करने की हमारी पार्क प्रबंधन से गुजारिश है।

टॉप हेडलाइंस

बिजली अधिकारियों को मानसून की चुनौतियों, उपभोक्ता सेवा, बिलिंग-कलेक्शन एफिशिएंसी को लेकर एमडी के...

उपभोक्ता सेवाओं, बिलिंग एफिशिएंसी, कलेक्शन एफिशिएंसी, मानसून सत्र में आने वाली चुनौतियों का सामना करने की योजना, कर्मचारियों, अधिकारियों में समन्वय आदि को लेकर ...

जबलपुर कलेक्टर का नवाचार: महज कुछ समय में मिल जायेगी खसरा और नक्शा की...

जबलपुर कलेक्टर दीपक सक्सेना की नवाचारी पहल के तहत नामांतरण के अविवादित प्रकरणों के निराकरण के लिये जिले में आज शुक्रवार से तहसील मुख्यालयों...

नेताईन: नंदिता तनुजा

नंदिता तनुजा अरे काहे इतना टिपिर-टिपिर बोलती है वो...?का है वो जो खुद में इतना डोलती...?शब्दों का इतना जाल बिछाए बेतुकी बाते करत है मुई...

सरकार का आदेश: स्टील और एल्युमीनियम बर्तनों के लिए बीआईएस के दिशा-निर्देशों का अनुपालन...

भारत सरकार ने रसोई की सुरक्षा, गुणवत्ता और दक्षता को बढ़ाने की दिशा एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए स्टेनलेस स्टील और एल्युमीनियम के बर्तनों के...

1.27 लाख करोड़ रुपये की रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचा देश का वार्षिक रक्षा उत्पादन,...

‘आत्मनिर्भरता’ हासिल करने पर ध्यान केन्द्रित करते हुए सरकार की विभिन्न नीतियों एवं पहलों के सफल कार्यान्वयन की सहायता से रक्षा मंत्रालय ने वित्तीय...

गृह विभाग ने जारी किए दिशा-निर्देश: सामाजिक व धार्मिक आयोजनों में हो समुचित सुरक्षा...

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देशों के परिपालन में प्रदेश में सामाजिक व धार्मिक आयोजनों के प्रबंधन में समुचित सुरक्षा व्यवस्था के लिये गृह...

8 से 10 जुलाई 2024 तक रूस और ऑस्ट्रिया के आधिकारिक दौरे पर जाएंगे...

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 8 से 10 जुलाई 2024 तक रूस और ऑस्ट्रिया की आधिकारिक यात्रा पर रहेंगे। प्रधानमंत्री रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के आमंत्रण पर 22वें भारत-रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन में...

जबलपुर में शासकीय राशि के गबन और दुरुपयोग के मामले में सरपंच और सचिव...

जबलपुर जिला पंचायत की सीईओ श्रीमती जयति सिंह ने प्रधानमंत्री आवास योजना तथा पौधारोपण में शासकीय राशि का दुरुपयोग एवं गबन करने के आरोप...

संभागीय कमिश्नर ने घोर कदाचरण के कारण छिंदवाड़ा के मोहखेड़ जनपद सीईओ को किया...

जबलपुर संभाग के संभागीय कमिश्नर अभय कुमार वर्मा द्वारा कलेक्टर छिंदवाड़ा के प्रतिवेदन पर जनपद पंचायत मोडखेड़ के मुख्य कार्यपालन अधिकारी भागचन्द टिम्हरिया को...