Friday, April 24, 2026
Homeराष्ट्रीयअगले पांच दिनों तक दिल्ली सहित उत्तर भारत को और सताएगी गर्मी,...

अगले पांच दिनों तक दिल्ली सहित उत्तर भारत को और सताएगी गर्मी, राहत के आसार नहीं

नई दिल्ली (हि.स.)। राजधानी में अगले पांच दिनों तक गर्मी से कोई राहत के आसार नहीं है। मौसम विभाग के अनुसार अगले पांच दिनों तक उष्ण लहर जारी रहने की संभावना है। गुरुवार को राजधानी का अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

गुरुवार को मीडिया से बातचीत में भारत मौसम विभाग की वैज्ञानिक सोमा सेन ने बताया कि पूरे उत्तर भारत में मौजूदा स्थिति बरकरार रहने की संभावना है। मौसम में ज्यादा बदलाव नहीं होगा।

उन्होंने बताया कि राजस्थान में बादलों का आना जाना और हल्की आंधी की गतिविधियां गुरुवार को भी जारी रहेंगी। उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड में आज भी भीषण उष्ण लहर के कारण रेड अलर्ट जारी किया गया है। बिहार में 2 दिनों के लिए रेड अलर्ट रहेगा, उसके बाद ऑरेंज अलर्ट रहेगा। इसके साथ झारखंड में अगले तीन दिनों के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है यानि 13, 14 और 15 जून को इन प्रदेशों में गर्मी को लेकर रेड अलर्ट रहेगा। उसके बाद भी ऑरेंज अलर्ट जारी रहेगा।

सोमा सेन ने बताया कि उत्तर भारत के अन्य क्षेत्रों पंजाब, हरियाणा, उत्तरी राजस्थान, जम्मू और कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और गंगीय पश्चिम बंगाल में हीटवेव अलर्ट जारी किया गया है। यहा तापमान सामान्य से तीन-चार डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा रहा है। उसके बाद पूर्वी विक्षोभ के साथ पश्चिमी विक्षोभ का भी असर रहने की संभावना है। उसके बाद उत्तर भारत में, खासकर उत्तर प्रदेश जैसे पूर्वी हिस्सों में गर्मी का प्रकोप थोड़ा कम होगा। बाकी राज्यों में भी स्थिति जस की तस बनी रहेगी।

Related Articles

Latest News