Friday, July 5, 2024
Homeमध्यप्रदेशहर गरीब को मिलेगा पक्का घर, बनाये जायेंगे तीन करोड़ मकान: मुख्यमंत्री...

हर गरीब को मिलेगा पक्का घर, बनाये जायेंगे तीन करोड़ मकान: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

भोपाल (लोकराग)। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि भारतीय संस्कृति ने मानव जीवन में जल तत्व को सर्वोपरि माना है। संपूर्ण सृष्टि हो या मानव देह सभी में जल ही जीवन का आधार है। जिस प्रकार पृथ्वी की हरितिमा को नदियाँ जीवन प्रदान करती हैं, उसी प्रकार मानव देह के संचालन में जल की महत्वपूर्ण भूमिका है। मनुष्य के विचारों पर भी जल का बहुत अधिक प्रभाव रहता है। जीवन में जल की महत्ता को स्वीकारते हुए ही प्रदेश में विश्व पर्यावरण दिवस से गंगा दशहरा तक जल-गंगा संवर्धन अभियान संचालित किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव शुक्रवार को मुलताई में उत्कृष्ट विद्यालय मैदान पर विशाल जनसभा को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बैतूल जिले के 347 करोड़ रुपए की लागत के 1008 कार्यों का भूमि पूजन और लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री ने विभिन्न शासकीय योजनाओं के हितलाभ भी वितरित किए। केन्द्रीय राज्य मंत्री डीडी उईके ने भी संबोधित किया।

बैतूल में आरंभ होंगे उद्योग

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत को विश्व का नंबर वन देश बनाने के लिए प्रदेशवासी कृत-संकल्पित हैं। प्रदेश के विकास के लिए प्रधानमंत्री श्री मोदी द्वारा की जा रही पहल के लिए सभी प्रदेशवासी उनके आभारी हैं। लोकसभा चुनाव में प्रदेशवासियों ने प्रधानमंत्री श्री मोदी के प्रति अपने विश्वास को अभिव्यक्त किया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि राज्य सरकार ने निर्णय लिया है कि प्रधानमंत्री श्री मोदी की मंशानुसार कोई भी गरीब बिना पक्के मकान के नहीं रहेगा। सभी पात्र परिवारों को पक्का मकान उपलब्ध कराने के लिए 3 करोड़ पक्के मकान बनाए जायेंगे। हर घर जल और हर नल में जल अभियान भी प्रदेश में जारी है। सभी पंचायतों में नल से जल और हर घर में गैस का चूल्हा उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार कृत संकल्पित है। युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए शासन द्वारा विशेष पहल की जा रही है। स्थानीय युवाओं को जिले में ही रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बैतूल जिले में भी उद्योग लगाने की योजना है।

हवाई पट्टियों का उपयोग युवाओं के पॉयलेट प्रशिक्षण में भी करेंगे

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश में तीर्थ यात्रा के लिए हेलीकॉप्टर सेवा आरंभ की जा रही है, प्रारंभ में दो ज्योतिर्लिंगों, ओंकारेश्वर और महाकालेश्वर को इस सेवा से जोड़ा जा रहा है। प्रदेश के युवा हेलीकॉप्टर और विमान चलाना सीखें, इस उद्देश्य से आवश्यक प्रशिक्षण व कोर्स आरंभ किए जा रहे हैं, इसके अंतर्गत जिलों में उपलब्ध हवाई पट्टियों का उपयोग युवाओं को पॉयलेट के रूप में प्रशिक्षित करने के लिए किया जाएगा।

गौ-शालाओं की अनुदान राशि हुई दुगनी

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि भगवान श्री राम और श्री कृष्ण के प्रदेश में जहॉ-जहॉ चरण पड़े हैं, ऐसे प्रत्येक स्थान को तीर्थ के रूप में विकसित किया जाएगा। ताप्ती धाम का भी विकास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि हमारी संस्कृति में गौ-माता में 33 करोड़ देवी देवताओं का वास माना गया है। राज्य सरकार प्रत्येक गाय की चिंता करने का कार्य कर रही है। गौ-शालाओं को दिए जाने वाले अनुदान की राशि दुगनी कर दी गई है। शीघ्र ही दूध पर बोनस देना आरंभ किया जाएगा।

जल-गंगा संवर्धन अभियान में बैतूल में जारी हैं 41.46 करोड़ के दो हजार से अधिक कार्य

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश में 212 से अधिक नदियां हैं। बैतूल और आसपास के जिलों में ताप्ती मैया का महत्व माँ गंगा के समान है। जल-गंगा संवर्धन अभियान प्रदेश की सभी पवित्र नदियों और सभी जल स्रोतों के रखरखाव और उनके संरक्षण को समर्पित है। प्रदेश में अब तक 1 लाख 12 हजार से अधिक लोगों ने इस अभियान में सक्रिय सहभागिता की है। बैतूल जिले में लगभग 41 करोड़ 46 लाख रुपए लागत के दो हजार से अधिक जल संवर्धन और जल संरक्षण के कार्य जारी हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में 39 करोड़ 53 लाख रुपए लागत के 1300 से अधिक कार्य और नगरीय क्षेत्र में एक करोड़ 92 लाख रूपए की लागत के 800 से अधिक कार्य जारी है। मनरेगा म से 5 हजार से अधिक कार्य बैतूल जिले में चल रहे हैं। नगरीय क्षेत्र में 114 से अधिक रिचार्जिंग के कार्य भी जारी हैं। बैतूल जिले में 119 से अधिक कुओं और बावड़ियों पर भी काम किया जा रहा है। जन-जन को जल संग्रहित करने में भागीदार बनने के लिए घर-घर में रूफ वाटर हार्वेस्टिंग लगाने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है, इससे वाटर रिचार्जिंग में मदद मिलेगी और जल संवर्धन में सभी की भागीदारी सुनिश्चित होगी।

प्रदेश में 5.50 करोड़ पौधे लगाने का अभियान

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि जल गंगा संवर्धन अभियान के साथ ही प्रदेश में 5 करोड़ 50 लाख पौधे लगाने का अभियान आरंभ किया जा रहा है। पेड़-पौधे ऋषि मुनियों के समान हैं जो हमें जीवन देने के लिए ऑक्सीजन प्रदान करते हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कवि रहीम के दोहे ‘रहिमन पानी राखिए बिन पानी सब सुन’ का स्मरण करते हुए पानी के मानव जीवन में महत्व को दर्शाया।

मुख्यमंत्री का रोड शो में हुआ भव्य स्वागत

मुख्यमंत्री डॉ. यादव रोड शो में भी शामिल हुए, उनका मासोद रोड स्थित हेलीपैड पर जनप्रतिनिधियों द्वारा भव्य स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव पुराना नागपुर नाका, अंबेडकर चौक से भव्य कलश यात्रा के साथ ताप्ती तट के महा आरती द्वार पहुंचे, उन्होंने ताप्ती तट पर मां ताप्ती के दर्शन किए तथा जलाभिषेक कर स्वच्छता अभियान में शामिल हुए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जल गंगा संवर्धन अभियान में ताप्ती नदी के उद्गम स्थल मुलताई में सूर्यपुत्र मां ताप्ती के तट पर पूजा अर्चना की एवं ताप्ती माता को चुनरी चढ़ाई।

प्रदर्शनी स्थल का अवलोकन किया

मुख्यमंत्री डॉ. यादव मुलताई स्थित उत्कृष्ट विद्यालय मैदान पहुंचे तथा आजीविका महिला स्व समूह सहित विभिन्न विभागों द्वारा विकास और जनकल्याण गतिविधियों पर लगाए गए स्टालों का अवलोकन किया। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष राजा पंवार, बैतूल विधायक हेमंत खंडेलवाल, आमला विधायक डॉ. योगेश पंडाग्रे, मुलताई विधायक चंद्रशेखर देशमुख, भैंसदेही विधायक महेन्द्र सिंह चौहान, घोड़ाडोंगरी विधायक श्रीमती गंगा सज्जन सिंह उईके तथा अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

टॉप हेडलाइंस

बिजली अधिकारियों को मानसून की चुनौतियों, उपभोक्ता सेवा, बिलिंग-कलेक्शन एफिशिएंसी को लेकर एमडी के...

उपभोक्ता सेवाओं, बिलिंग एफिशिएंसी, कलेक्शन एफिशिएंसी, मानसून सत्र में आने वाली चुनौतियों का सामना करने की योजना, कर्मचारियों, अधिकारियों में समन्वय आदि को लेकर ...

जबलपुर कलेक्टर का नवाचार: महज कुछ समय में मिल जायेगी खसरा और नक्शा की...

जबलपुर कलेक्टर दीपक सक्सेना की नवाचारी पहल के तहत नामांतरण के अविवादित प्रकरणों के निराकरण के लिये जिले में आज शुक्रवार से तहसील मुख्यालयों...

नेताईन: नंदिता तनुजा

नंदिता तनुजा अरे काहे इतना टिपिर-टिपिर बोलती है वो...?का है वो जो खुद में इतना डोलती...?शब्दों का इतना जाल बिछाए बेतुकी बाते करत है मुई...

सरकार का आदेश: स्टील और एल्युमीनियम बर्तनों के लिए बीआईएस के दिशा-निर्देशों का अनुपालन...

भारत सरकार ने रसोई की सुरक्षा, गुणवत्ता और दक्षता को बढ़ाने की दिशा एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए स्टेनलेस स्टील और एल्युमीनियम के बर्तनों के...

1.27 लाख करोड़ रुपये की रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचा देश का वार्षिक रक्षा उत्पादन,...

‘आत्मनिर्भरता’ हासिल करने पर ध्यान केन्द्रित करते हुए सरकार की विभिन्न नीतियों एवं पहलों के सफल कार्यान्वयन की सहायता से रक्षा मंत्रालय ने वित्तीय...

गृह विभाग ने जारी किए दिशा-निर्देश: सामाजिक व धार्मिक आयोजनों में हो समुचित सुरक्षा...

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देशों के परिपालन में प्रदेश में सामाजिक व धार्मिक आयोजनों के प्रबंधन में समुचित सुरक्षा व्यवस्था के लिये गृह...

8 से 10 जुलाई 2024 तक रूस और ऑस्ट्रिया के आधिकारिक दौरे पर जाएंगे...

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 8 से 10 जुलाई 2024 तक रूस और ऑस्ट्रिया की आधिकारिक यात्रा पर रहेंगे। प्रधानमंत्री रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के आमंत्रण पर 22वें भारत-रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन में...

जबलपुर में शासकीय राशि के गबन और दुरुपयोग के मामले में सरपंच और सचिव...

जबलपुर जिला पंचायत की सीईओ श्रीमती जयति सिंह ने प्रधानमंत्री आवास योजना तथा पौधारोपण में शासकीय राशि का दुरुपयोग एवं गबन करने के आरोप...

संभागीय कमिश्नर ने घोर कदाचरण के कारण छिंदवाड़ा के मोहखेड़ जनपद सीईओ को किया...

जबलपुर संभाग के संभागीय कमिश्नर अभय कुमार वर्मा द्वारा कलेक्टर छिंदवाड़ा के प्रतिवेदन पर जनपद पंचायत मोडखेड़ के मुख्य कार्यपालन अधिकारी भागचन्द टिम्हरिया को...