Friday, July 5, 2024
Homeमध्यप्रदेशपुरातात्विक-आध्यात्मिक महत्व को बढ़ाने, सहेजने और संवारने का माध्यम बनेगी क्षिप्रा तीर्थ...

पुरातात्विक-आध्यात्मिक महत्व को बढ़ाने, सहेजने और संवारने का माध्यम बनेगी क्षिप्रा तीर्थ परिक्रमा: सीएम डॉ. यादव

भोपाल (लोकराग)। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि मां क्षिप्रा तीर्थ परिक्रमा केवल यात्रा नहीं यह शिप्रा तट पर स्थित पुरातात्विक, आध्यात्मिक स्थलों के महत्व को बढ़ाने, सहेजने, संवारने का माध्यम बनेगी। मुख्यमंत्री डॉ यादव आज उज्जैन के पावन रामघाट पर मां क्षिप्रा तीर्थ परिक्रमा के शुभारंभ कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा महाकाल की नगरी उज्जयिनी में पुण्य पावन सलिला मोक्षदायिनी क्षिप्रा के रामघाट पर शिप्रा तीर्थ परिक्रमा के शुभारंभ अवसर पर धर्म, आस्था और विश्वास का अद्भुत दृश्य निर्मित हुआ।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने रामघाट पर शिप्रा की पूजा-अर्चना अभिषेक व आरती कर ध्वज का पूजन किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेश की नदियों, जल संरचनाओं के संरक्षण, संवर्धन और पुनरुद्धार को समर्पित जलाभिषेक अभियान का उपस्थित जन और प्रदेशवासियों को संकल्प दिलाकर शिप्रा तीर्थ परिक्रमा का शुभारंभ किया।

जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत जल एवं पर्यावरण संरक्षण और पौधरोपण के कार्य जारी

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत प्रदेश में जल एवं पर्यावरण संरक्षण, नदी पुनरूद्धार एवं पौधारोपण के कार्य किये जा रहे हैं। भारत में जन्म होना भाग्य है और उज्जैन व उसके आसपास जन्म लेना सौभाग्य की बात है। पुण्य-सलीला शिप्रा में 11 नदियां समाहित है। इसके किनारे पर 33 करोड़ देवी-देवताओं का वास है। सभी तीर्थों में अवंतिका तीर्थ बड़ा माना जाता है। क्षिप्रा तीर्थ परिक्रमा केवल यात्रा नहीं यह क्षिप्रा तट पर स्थित पुरातात्विक, आध्यात्मिक स्थलों के महत्व को बढ़ाने, सहेजने, संवारने का माध्यम बनेगी। वैदिक घड़ी के माध्यम से उज्जैन का स्टेण्डर्ड समय देश-दुनिया के समय के रूप में पुनर्स्थापित होगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सभी परिक्रमा करने वाले श्रद्धालुओं की सुख-समृद्धि की कामना करते हुए परिक्रमा की सफलता के लिये बधाई दी।

पुष्प वर्षा से हुआ क्षिप्रा तीर्थ परिक्रमा का स्वागत

मुख्यमंत्री डॉ. यादव संत समाज, श्रद्धालुओं और जनप्रतिनिधियों के साथ क्षिप्रा तीर्थ परिक्रमा में पैदल चलकर शामिल हुए। परिक्रमा करने वालों में अपार उत्साह था, तीर्थ यात्रियों के हाथों में परिक्रमा के ध्वज लहरा रहे थे। परिक्रमा मार्ग पर विभिन्न धार्मिक-सामाजिक और स्वयंसेवी संगठनों ने पुष्पवर्षा कर क्षिप्रा तीर्थ परिक्रमा का स्वागत किया। प्रारम्भ में क्षिप्रा तट पर पूजा-अर्चना के पश्चात मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मंचासीन सन्तगण बालयोगी उमेशनाथ महाराज (राज्यसभा सदस्य), सन्त भगवानदास महाराज, कुशलदास महाराज, महन्त हरिदास महाराज एवं अनिल गुरु महाराज का स्वागत किया। शुभारंभ अवसर पर सांसद अनिल फिरोजिया, विधायक अनिल जैन कालूहेडा, सतीश मालवीय, महापौर मुकेश टटवाल, नगर निगम सभापति श्रीमती कलावती यादव एवं पूर्व विधायकगण, अपर मुख्य सचिव डॉ. राजेश राजौरा, पुलिस महानिदेशक सुधीर सक्सेना जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, सन्तगण एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।

उज्जैन के सभी प्रमुख धार्मिक स्थलों पर पहुंचेगी यात्रा

क्षिप्रा तीर्थ परिक्रमा यात्रा रामघाट से प्रारंभ होकर नृसिंहघाट, आनन्देश्वर मंदिर, जगदीश मंदिर, गउघाट, जंतर-मंतर, वरूणेश्वर महादेव मंदिर (शीतल गेस्ट हाउस) से इन्दौर रोड सीएचएल अस्पताल, प्रशांतधाम मंदिर, गुरूकुल (त्रिवेणी) नवग्रह शनि मंदिर पहुंचेगी तथा यहां दोपहर का भोजन व विश्राम होगा। इसके पश्चात यात्रा गोठडा, सिंकदरी, दाउदखेड़ी, चांदमुख, चिंतामण, मंगरौला फंटा, लालपुल, भूखी माता मंदिर से गुरूनानक घाट होते हुए दत्त अखाडा पहुंचेगी। यहां पर रात्रि विश्राम किया जायेगा। इसके पश्चात रविवार 16 जून को घाट पर स्नान के पश्चात यात्रा रंजीत हनुमान, कालभैरव, सिद्धनाथ, अंगारेश्वर, कमेड, मंगलनाथ, सांदीपनी आश्रम, राम मंदिर, गढकालिका, भृर्तृहरि गुफा, ऋणमुक्तेश्वर, वाल्मीकी धाम चक्रतीर्थ, दानीगेट, ढाबारोड़, गोपाल मंदिर, पटनी बाजार, गुदरी चौराहा, महाकाल मंदिर, बडा गणेश मंदिर, हरसिद्धी से वापस रामघाट पहुंचेगी। यहां गंगा दशहरा पर यात्रा का समापन होगा।

टॉप हेडलाइंस

बिजली अधिकारियों को मानसून की चुनौतियों, उपभोक्ता सेवा, बिलिंग-कलेक्शन एफिशिएंसी को लेकर एमडी के...

उपभोक्ता सेवाओं, बिलिंग एफिशिएंसी, कलेक्शन एफिशिएंसी, मानसून सत्र में आने वाली चुनौतियों का सामना करने की योजना, कर्मचारियों, अधिकारियों में समन्वय आदि को लेकर ...

जबलपुर कलेक्टर का नवाचार: महज कुछ समय में मिल जायेगी खसरा और नक्शा की...

जबलपुर कलेक्टर दीपक सक्सेना की नवाचारी पहल के तहत नामांतरण के अविवादित प्रकरणों के निराकरण के लिये जिले में आज शुक्रवार से तहसील मुख्यालयों...

नेताईन: नंदिता तनुजा

नंदिता तनुजा अरे काहे इतना टिपिर-टिपिर बोलती है वो...?का है वो जो खुद में इतना डोलती...?शब्दों का इतना जाल बिछाए बेतुकी बाते करत है मुई...

सरकार का आदेश: स्टील और एल्युमीनियम बर्तनों के लिए बीआईएस के दिशा-निर्देशों का अनुपालन...

भारत सरकार ने रसोई की सुरक्षा, गुणवत्ता और दक्षता को बढ़ाने की दिशा एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए स्टेनलेस स्टील और एल्युमीनियम के बर्तनों के...

1.27 लाख करोड़ रुपये की रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचा देश का वार्षिक रक्षा उत्पादन,...

‘आत्मनिर्भरता’ हासिल करने पर ध्यान केन्द्रित करते हुए सरकार की विभिन्न नीतियों एवं पहलों के सफल कार्यान्वयन की सहायता से रक्षा मंत्रालय ने वित्तीय...

गृह विभाग ने जारी किए दिशा-निर्देश: सामाजिक व धार्मिक आयोजनों में हो समुचित सुरक्षा...

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देशों के परिपालन में प्रदेश में सामाजिक व धार्मिक आयोजनों के प्रबंधन में समुचित सुरक्षा व्यवस्था के लिये गृह...

8 से 10 जुलाई 2024 तक रूस और ऑस्ट्रिया के आधिकारिक दौरे पर जाएंगे...

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 8 से 10 जुलाई 2024 तक रूस और ऑस्ट्रिया की आधिकारिक यात्रा पर रहेंगे। प्रधानमंत्री रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के आमंत्रण पर 22वें भारत-रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन में...

जबलपुर में शासकीय राशि के गबन और दुरुपयोग के मामले में सरपंच और सचिव...

जबलपुर जिला पंचायत की सीईओ श्रीमती जयति सिंह ने प्रधानमंत्री आवास योजना तथा पौधारोपण में शासकीय राशि का दुरुपयोग एवं गबन करने के आरोप...

संभागीय कमिश्नर ने घोर कदाचरण के कारण छिंदवाड़ा के मोहखेड़ जनपद सीईओ को किया...

जबलपुर संभाग के संभागीय कमिश्नर अभय कुमार वर्मा द्वारा कलेक्टर छिंदवाड़ा के प्रतिवेदन पर जनपद पंचायत मोडखेड़ के मुख्य कार्यपालन अधिकारी भागचन्द टिम्हरिया को...