Saturday, June 29, 2024
Homeएमपीभोजशाला में 87वें दिन सर्वे के दौरान मिला शिलालेख का टुकड़ा, दीवार...

भोजशाला में 87वें दिन सर्वे के दौरान मिला शिलालेख का टुकड़ा, दीवार और खंभों के अवशेष भी मिले

भोपाल (हि.स.)। मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय की इंदौर खंडपीठ के आदेश पर धार की ऐतिहासिक भोजशाला में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) विभाग का सर्वे रविवार को 87वें दिन भी जारी रहा। एएसआई के 10 अधिकारियों की टीम 36 श्रमिकों के साथ सुबह आठ बजे भोजशाला परिसर में पहुंची और शाम पांच बजे बाहर आई। यहां टीम ने आधुनिक उपकरणों के जरिए वैज्ञानिक पद्धति से करीब नौ घंटे काम किया। सर्वे टीम के साथ हिंदू पक्ष के गोपाल शर्मा, आशीष गोयल और मुस्लिम पक्ष के अब्दुल समद खान भी मौजूद रहे।

ज्ञानव्यापी की तर्ज पर जारी सर्वे के 87वें दिन भोजशाला में गर्भगृह के उत्तर-पूर्व दिशा में खुदाई और मिट्टी हटाने का काम किया गया। इस दौरान तीन दीवार के और खंभों के अवशेष मिले हैं। साथ ही एक शिलालेख का टुकड़ा भी मिला है। एएसआई की टीम द्वारा अंदर जो पहले मिट्टी हटाई गई थी, आज उसका लेबलिंग का काम भी जारी रहा।

सर्वे टीम के साथ मौजूद रहे हिन्दू पक्षकार गोपाल शर्मा ने बताया कि आज दिनभर गर्भगृह के उत्तरी पूर्व दिशा में उत्खनन और मिट्टी हटाने का काम चला है। इस दौरान तीन दीवार और खंभों के अवशेष प्राप्त हुए हैं। एक शिलालेख का टुकड़ा भी मिला है। इसके साथ गर्भगृह में पुराने अवशेषों की फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी की गई।

वहीं, मुस्लिम पक्षकार अब्दुल समद ने बताया कि उत्तरी भाग में जो पिलर रखे हुए थे, आज उनकी शिफ्टिंग का काम किया गया। उनकी फोटोग्राफी-वीडियोग्राफी की गई है। स्मारक में अंदर की तरफ जो ट्रेंच थी, जिसमें तीन लेयर दीवारों की निकली थी, उसमें मिट्टी भरने का काम किया गया है। दरगाह परिसर में भी टीम ने नपती की है और बाहर की तरफ नाली का भी काम किया गया है।

टॉप हेडलाइंस

कृषि उपज मंडी में गड़बड़ी पाए जाने पर संबंधित सचिव होंगे जिम्मेदार: मुख्यमंत्री डॉ....

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रदेश में तुअर के उत्पादन को प्रोत्साहित किया जाए। कोदो-कुटकी के रकबे को बढ़ाने से पानी-बिजली...

मैदानी कार्य प्रणाली का अध्ययन जनकल्याण के लिये प्रेरित करता है: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि भारतीय प्रशासनिक सेवा के नवनियुक्त अधिकारी मैदानी स्तर तक जाकर शासन की कार्यप्रणाली का अध्ययन कर...

शिक्षा विभाग के मूल में शिक्षक और विद्यार्थी हैं, अत: हमारा हर कार्य उनकी...

मध्यप्रदेश के राज्‍य शिक्षा केन्‍द्र के नव नियुक्त संचालक हरजिंदर सिंह ने शुक्रवार को पदभार ग्रहण कर लिया। इस अवसर पर उन्‍होंने कार्यालयीन अधिकारियों-कर्मचारियों...

भारत-दक्षिण अफ्रीका महिला टेस्ट: शैफाली वर्मा ने लगाया दोहरा शतक, मंधाना ने खेली शतकीय...

चेन्नई (हि.स.)। यहां एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले जा रहे एकमात्र टेस्ट मैच के पहले दिन भारत की सलामी जोड़ी स्मृति मंधाना और शैफाली...

फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’ की शानदार शुरूआत, प्रभास की फिल्म ने तोड़े अपने ही...

इस साल की बहुप्रतीक्षित और बिग बजट फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' गुरुवार को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई। प्रभास, अमिताभ बच्चन, दीपिका पादुकोण, दुलकर...

मार्केट कैप के मामले में सबसे आगे भारतीय शेयर बाजार, पहली तिमाही में 13.8...

नई दिल्ली (हि.स.)। बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैपीटलाइजेशन) के मामले में भारतीय शेयर बाजार मौजूदा वित्त वर्ष की पहली तिमाही के दौरान दुनिया भर के...