Thursday, April 30, 2026
Homeमध्य प्रदेशएमपी में कांग्रेस को फिर लगा बड़ा झटका: नगर परिषद अध्यक्ष सहित...

एमपी में कांग्रेस को फिर लगा बड़ा झटका: नगर परिषद अध्यक्ष सहित 11 नेताओं ने थामा भाजपा का दामन

शहडोल (हि.स.)। मध्य प्रदेश में चुनाव खत्म होने के बाद भी दल बदल की राजनीति अभी जारी है। अब शहडोल जिले कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। यहां जयसिंहनगर नगर परिषद के कांग्रेस अध्यक्ष समेत 11 कांग्रेसियों ने बुधवा को भाजपा का दामन थाम लिया। इधर भाजपा का दामन थामने वाले सभी सदस्यों को कांग्रेस से निष्कासित कर दिया है।

मप्र कांग्रेस में दलबदल का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है। रोजाना किसी न किसी कांग्रेसी नेता और कार्यकर्ताओं के भाजपा में जाने की खबरें सामने आ ही जाती है। इसी कड़ी में बुधवार को कांग्रेस कमेटी के ब्लाॅक अध्यक्ष, नगर परिषद जयसिंहनगर की अध्यक्ष सहित पार्षदों ने भाजपा का दामन थाम लिया। कांग्रेसियों ने भाजपा की नीति रीति से प्रभावित होकर भाजपा जिला अध्यक्ष कमल प्रताप सिंह और विधायक मनीषा सिंह के अगुआई में भाजपा की सदस्यता ली है।

भाजपा में शामिल होने वालों में नगर परिषद की अध्यक्ष सुशीला शुक्ला, ब्लाॅक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष आदेश शुक्ला, पार्षद गेंदाबाई सोनी, पार्षद गुड़िया अहिरवार, पार्षद दीपक बैगा, पार्षद फूलमत बैगा, पार्षद शिवानी उपाध्याय, नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष वरिष्ठ कांग्रेसी नेता चक्रधारी शुक्ला, पूर्व उपाध्यक्ष नगर परिषद रामनारायण सोनी सहित अन्य कांग्रेसी नेता शामिल है।

Related Articles

Latest News