Friday, April 24, 2026
Homeराष्ट्रीयपहले जत्थे के तीर्थयात्री पहलगाम और बालटाल से पवित्र अमरनाथ गुफा के...

पहले जत्थे के तीर्थयात्री पहलगाम और बालटाल से पवित्र अमरनाथ गुफा के दर्शन के लिए रवाना

जम्मू (हि.स.)। अनंतनाग जिले के पहलगाम और गांदरबल के बालटाल से आज सुबह पवित्र अमरनाथ गुफा के दर्शन के लिए तीर्थयात्री रवाना हुए। पहलगाम में यह तीर्थयात्री नुनवान बेस कैंप से आगे के लिए बढ़े। दोनों स्थानों से रवाना होने वाले तीर्थयात्रियों का यह पहला जत्था है, जो आज शाम तक बाबा बर्फानी के दर्शन करेगा।

पहलगाम और बालटाल में पूरा वातावरण शिवमय है। लोग जय बाबा बर्फानी का घोष करते हुए आगे बढ़ रहे हैं। कल सुबह जम्मू से बम-बम भोले और जय बाबा बर्फानी का घोष लगाते हुए त्रि-स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था के बीच 4603 श्रद्धालु कश्मीर के लिए रवाना हुए थे। यह सभी देरशाम बालटाल और पहलगाम आधार शिविरों में पहुंचे। यात्रा मार्ग में उधमपुर के टिकरी के काली माता मंदिर में जत्थे का स्वागत किया गया।

Related Articles

Latest News