एक पेड़ माँ के नाम अभियान एवं हरियाली संरक्षण को लेकर व्यापक जागरूकता को लेकर बिजली अधिकारी एवं कर्मचारी भी सक्रिय होकर कार्य कर रहे हैं।
मध्यप्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने मालवा-निमाड़ में इस अभियान को लेकर जुलाई में 20 हजार पौधे लगाने का लक्ष्य लिया हैं, इस लक्ष्य अर्जन की दिशा में दैनिक आधार पर प्रगति हो रही है। अभियान के तहत अब तक 6 हजार से ज्यादा पौधे लगाए जा चुके हैं।
बिजली कर्मचारी इंदौर सहित पंद्रह जिलों में मुख्यालय, रीजन आफिस, सर्कल आफिस, डिविजन आफिस, जोन वितरण केंद्र, ग्रिड, कार्मिक आवास गृह इत्यादि क्षेत्रों में रूचिपूर्वक पौधे लगा रहे हैं। साथ ही हरियाली संरक्षण का भी संकल्प भी लिया जा रहा हैं।










![लग्जरी कारों के शौकीन हो जाएं तैयार, इस महीने लॉन्च होंगी 4 जबरदस्त गाड़ियां Mercedes-Benz GLC Electric]](https://lokraag.com/wp-content/uploads/2026/11/Mercedes-Benz-GLC-Electric-100x70.jpg)
