Friday, October 23, 2026
Homeराष्ट्रीयनॉन इंटरलॉकिंग कार्य के चलते दयोदय सहित कई ट्रेनें निरस्त

नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के चलते दयोदय सहित कई ट्रेनें निरस्त

रेल प्रशासन द्वारा उत्तर पश्चिम रेलवे, जयपुर मण्डल के गांधीनगर-जयपुर-कनकपुरा खंड में ऑटोमेटिक ब्लॉक सिग्नलिंग कार्य के चलते पश्चिम मध्य रेल से प्रारम्भ/टर्मिनेट होने वाली निम्नलिखित यात्री गाड़ियों को निरस्त/आंशिक निरस्त करने का निर्णय लिया गया है।

प्रारंभिक तिथियों से निरस्त/आंशिक निरस्त रेलगाड़ियाँ

गाड़ी संख्या 14813 जोधपुर-भोपाल एक्सप्रेस अपने प्रारंभिक स्टेशन से 21 जुलाई 2024 को निरस्त रहेगी।

गाड़ी संख्या 14814 भोपाल-जोधपुर एक्सप्रेस अपने प्रारंभिक स्टेशन से 22 जुलाई 2024 को निरस्त रहेगी।

गाड़ी संख्या 12181 जबलपुर-अजमेर दयोदय एक्सप्रेस 20.07.2024 को अपने प्रारंभिक स्टेशन से प्रस्थान कर दुर्गापुरा स्टेशन पर शॉर्ट टर्मिनेट होगी अर्थात दुर्गापुरा-अजमेर के बीच आंशिक निरस्त रहेगी।

गाड़ी संख्या 12182 अजमेर-जबलपुर दयोदय एक्सप्रेस 21.07.2024 को अपने प्रारंभिक स्टेशन अजमेर की बजाय दुर्गापुरा स्टेशन से शॉर्ट ओरिजिनेट होगी अर्थात अजमेर-दुर्गापुरा के बीच आंशिक निरस्त रहेगी।

गाड़ी संख्या 19712 भोपाल-जयपुर एक्सप्रेस 20.07.2024 को अस्थायी रूप से खातीपुरा स्टेशन तक जाएगी।

    Related Articles

    Latest News