Thursday, April 30, 2026
Homeखास खबरपेरिस ओलंपिक-पदक तालिका: जापान शीर्ष, चीन दूसरे और भारत 25वें स्थान पर

पेरिस ओलंपिक-पदक तालिका: जापान शीर्ष, चीन दूसरे और भारत 25वें स्थान पर

पेरिस (हि.स.)। आर्टिस्टिक जिमनास्टिक्स में पुरुषों की टीम स्पर्धा में शानदार जीत की बदौलत जापान ने सोमवार को ओलंपिक खेलों में पदक तालिका में शीर्ष स्थान हासिल कर लिया। जिमनास्टिक्स में स्वर्ण पदक जीतने की बदौलत जापान के खाते में छह स्वर्ण पदक और कुल 12 पदक हो गए हैं और वह शीर्ष स्थान पर पहुंच गया है।

रविवार को प्रतियोगिता के अंत में शीर्ष पर चल रहा ऑस्ट्रेलिया पांचवें स्थान पर खिसक गया, जबकि चीन, दक्षिण कोरिया और मेजबान फ्रांस आगे निकल गए।

रविवार को महिलाओं की 10 एमएम एयर पिस्टल निशानेबाजी में मनु भाकर ने कांस्य पदक जीता, जिसके साथ भारत संयुक्त 25वें स्थान पर है।

पदक तालिका शीर्ष-5

जापान- 6 स्वर्ण, 2 रजत, 4 कांस्य, कुल 12

चीन- 5 स्वर्ण, 3 रजत, 2 कांस्य, कुल 10

दक्षिण कोरिया- 5 स्वर्ण, 3 रजत, 2 कांस्य, कुल 9

फ्रांस- 4 स्वर्ण, 7 रजत, 3 कांस्य, कुल 14

ऑस्ट्रेलिया- 4 स्वर्ण, 3 रजत, 0 कांस्य, कुल 7

भारत 1 कांस्य के साथ 25वें स्थान पर है।

Related Articles

Latest News