Friday, October 23, 2026
Homeराष्ट्रीयभारत जल्द ही तिमोर-लेस्ते में दूतावास खोलेगा: विदेश मंत्रालय

भारत जल्द ही तिमोर-लेस्ते में दूतावास खोलेगा: विदेश मंत्रालय

नई दिल्ली (हि.स.)। विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा कि भारत जल्द ही तिमोर-लेस्ते में दूतावास खोलेगा।

विदेश मंत्रालय के सचिव (पूर्व) जयदीप मजूमदार ने आज प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि हमने तिमोर-लेस्ते में अपना मिशन खोलने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पिछले साल सितंबर में इसकी घोषणा की थी। हम अपना दूतावास स्थापित करने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं और हम इसे बहुत जल्द स्थापित करेंगे।

उन्होंने कहा कि इस बीच, तिमोर-लेस्ते ने भी नई दिल्ली में अपना दूतावास खोलने की अपनी मंशा की घोषणा की है। इसका हमने गर्मजोशी से स्वागत किया है।

सचिव ने कहा कि ऐसे में यह ‘दिल्ली-दिली’ संपर्क होगा जो दोनों दूतावासों के खुलने के बाद और मजबूत होगा।

उल्लेखनीय है कि दिली, तिमोर-लेस्ते की राजधानी है।

उन्होंने कहा कि हमने दूतावास खोलने के लिए जल्द ही दिल्ली आने वाली टीम की पहचान कर ली है। हम राजदूत की नियुक्ति की प्रक्रिया में भी हैं। इसी तरह तिमोर-लेस्ते की तरफ से हम उनकी टीम के आने और अपना दूतावास स्थापित करने का इंतजार कर रहे हैं। यह काम कम से कम हमारी तरफ से अगले कुछ महीनों में हो जाएगा।

Related Articles

Latest News