Sunday, January 25, 2026
Homeखास खबरपोप फ्रांसिस ने वेटिकन सिटी गवर्नरेट में नियुक्त किए दो महासचिव

पोप फ्रांसिस ने वेटिकन सिटी गवर्नरेट में नियुक्त किए दो महासचिव

वेटिकन सिटी (हि.स.)। पोप फ्रांसिस की तबीयत में तेजी से सुधार हो रहा है। 88 वर्षीय फ्रांसिस 15 फरवरी से अस्पताल में भर्ती हैं। उनके फेफड़े में संक्रमण है। दुनिया भर में उनके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की जा रही है।

वेटिकन सिटी ने बताया है कि पोप फ्रांसिस ने रात अच्छी नींद ली। उन्होंने वेटिकन सिटी के कानून में संशोधन कर दो महत्वपूर्ण नियुक्तियां की हैं।

इस बीच होली सी प्रेस कार्यालय ने मंगलवार को घोषणा की कि पोप फ्रांसिस ने वेटिकन सिटी राज्य के मौलिक कानून (13 मई, 2023) और वेटिकन सिटी राज्य सरकार पर कानून संख्या सीसीएलएक्सएक्सआईवी (25 नवंबर 2018) में संशोधन किया है।

इन परिवर्तनों के आलोक में उन्होंने एक मार्च 2025 से दो व्यक्तियों को वेटिकन सिटी गवर्नरेट के महासचिव के रूप में नियुक्त किया। सीनियर रफेला पेट्रिनी और आर्कबिशप एमिलियो नप्पा को नई जिम्मेदारी सौंपी है।

पेट्रिनी अभी वेटिकन सिटी राज्य में पोंटिफिकल कमीशन की अध्यक्ष हैं। एमिलियो नप्पा ईसाई धर्म प्रचार विभाग के सहायक सचिव हैं। पोप ने सीनियर पेट्रिनी को आवश्यकतानुसार इनकी जिम्मेदारी को बदलने के लिए भी अधिकृत किया है।

Related Articles

Latest News