Friday, October 23, 2026
Homeमध्य प्रदेशऊर्जा मंत्री और एसीएस ने किया एक परिसर में दो विद्युत कनेक्शन...

ऊर्जा मंत्री और एसीएस ने किया एक परिसर में दो विद्युत कनेक्शन मामले में उपभोक्ताओं के घरों का निरीक्षण

मध्यप्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने अपर मुख्य सचिव ऊर्जा मनु श्रीवास्तव के साथ ग्वालियर के लधेडी क्षेत्र के उपभोक्ताओं के घरों एक परिसर में दो विद्युत कनेक्शन दिए जाने को लेकर निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान लधेडी जोन के वार्ड क्रमांक 8 चौडे के हनुमान नगर निवासी रमाशंकर मिश्रा के घर के निरीक्षण के दौरान ऊर्जा मंत्री ने संबंधित अधिकारियों को बताया कि इनके चार पुत्र हैं, मकान एक है परंतु सभी का खाना अलग-अलग बनता है। इनके विद्युत कनेक्शन की समस्या को दूर करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।

इसके साथ ही चौडे के हनुमान नगर निवासी राजेश शर्मा के घर का भी निरीक्षण सभी अधिकारियों के साथ किया। जहां पाया कि राजेश शर्मा दो भाई हैं, दोनो ने एक ही परिसर में दो अलग-अलग मकान बना लिए हैं। दोनों भाइयों को अलग-अलग विद्युत कनेक्शन दिए जाने के लिए भी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया।

इस अवसर पर ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने कहा कि एक परिसर में दो विद्युत कनेक्शन दिए जाने का प्रोजेक्ट पायलट प्रोजेक्ट के रूप में लिया गया है। इसके सार्थक परिणाम आयेगें तो आवश्यक सुधार कर लागू किया जाएगा। इस दौरान प्रबंध संचालक मध्यक्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी क्षितिज सिंघल भी उपस्थित थे।

Related Articles

Latest News