Friday, October 23, 2026
Homeमध्य प्रदेशऊर्जा मंत्री की महत्वपूर्ण पहल: बिजली की समस्याओं के निराकरण के लिए...

ऊर्जा मंत्री की महत्वपूर्ण पहल: बिजली की समस्याओं के निराकरण के लिए विधायकों एवं जनप्रतिनिधियों के साथ की बैठक

ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने ग्वालियर-चंबल संभाग के विधायकों एवं जनप्रतिनिधियों की क्षेत्रवार विद्युत समस्याओं के निराकरण के लिये महत्वपूर्ण पहल की है। उन्होंने दतिया, भिण्ड, ग्वालियर, मुरैना, शिवपुरी, श्योपुर, गुना, अशोकनगर के विधायकों और जनप्रतिनिधियों के साथ संवाद कार्यक्रम में कहा कि खराब तथा जले ट्रांसफार्मर यदि पात्रता की श्रेणी में आते हैं तो उन्हें तत्काल बदला जाए। उन्होंने ओवर लोडेड तथा हर बार जलने वाले ट्रांसफार्मर के लिये तकनीकी परीक्षण कराकर तथा स्वीकृत लोड चेक कर ट्रांसफार्मर की क्षमता वृद्धि करने के निर्देश दिए। बैठक में वन एवं पर्यावरण मंत्री श्री रामनिवास रावत भी उपस्थित थे।

ऊर्जा मंत्री ने जानकारी दी कि प्रधानमंत्री जनजातीय नागरिक महाअभियान (पीएम-जनमन) के प्रथम चरण के कार्य पूर्ण हो गए हैं। दूसरे चरण के कार्य निर्माणाधीन हैं तथा तृतीय एवं चतुर्थ चरण के लिये स्वीकृति प्रक्रियाधीन है। प्रद्युम्न सिंह तोमर ने विधायकों की मांग पर आरडीएसएस योजना एवं एसएसटीडी योजना के अंतर्गत विधायकों के क्षेत्रांतर्गत स्वीकृत कार्यों को जल्द ही पूर्ण कराने के लिये अधिकारियों को निर्देशित किया।

ऊर्जा मंत्री ने विधायको को जानकारी दी कि ट्रांसफार्मर बदलवाने के लिये उपभोक्ता 1912 डायल कर शिकायत दर्ज करा सकते हैं। उन्होंने मेंटेनेंस तथा ट्रिपिंग कम से कम करने के लिये मैदानी अधिकारियों के निर्देशों की जानकारी भी विधायकों को दी।

इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव ऊर्जा मनु श्रीवास्तव, एमडी मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी क्षितिज सिंघल, एमडी मध्यप्रदेश पॉवर ट्रांसमिशन कंपनी जबलपुर, निदेशक तकनीकी दीप्तापाल सिंह, मुख्य महाप्रबंधक ग्वालियर क्षेत्र राजीव गुप्ता एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Related Articles

Latest News