Friday, October 23, 2026
Homeमध्य प्रदेशएमपी के श्योपुर में बालिका के ऊपर अचानक टूटकर गिरा 11 केवी...

एमपी के श्योपुर में बालिका के ऊपर अचानक टूटकर गिरा 11 केवी का हाईटेंशन तार, टला बड़ा हादसा

श्योपुर (हि.स.)। एमपी के श्योपुर के मानपुर कस्बे में गुरुवार को 11 केवी की लाइन का तार टूटकर एक बालिका के ऊपर गिर पड़ा, गनीमत यह रही कि, तार टूटते समय लाइन ट्रिप होने की वजह से उसमें करंट नहीं था, नहीं हो बड़ा हादसा घटित हो जाता। हालांकि, 11 केवी के तार टूटने के दो मिनट बाद ही बिजली आ गई, जिससे जमीन पर गड्ढें पड़ गए।

जानकारी के अनुसार मानपुर के तेजाजी चौक स्थित मैन रोड पर स्थित रघुवीर मंगल की दुकान के सामने सुबह 6 बजे अचानक 11केवी की बिजली लाइन से एक तार टूटकर मानपुर निवासी पवन गुप्ता की बालिका कोमल के ऊपर गिर गया। वह तो ईश्वर की कृपा से लाइन ट्रिप होने की वजह से उसमें करंट नहीं था, नहीं तो एक बड़ा हादसा घटित हो जाता।

हालांकि कुछ समय बाद ही एकाएक लाइन में करंट दौड़ गया, जिससे टूटकर नीचे गिरे तार से जमीन में गड्ढें हो गए। उधर जहां तार टूटकर नीचे गिरा वहीं एक दुकानदार भी दुकान के अंदर ही था, साथ ही सुबह का समय होने के चलते इस स्थान पर लोगों की भीड़ भी नहीं थी, जिससे घटना टल गई। कुछ दिन पहले भी इसी रोड पर अशफाक की दुकान के सामने 11केवी की लाइन का तार टूटकर नीचे गिर गया था तब भी लोग बाल बाल बच गए थे।

बताया गया है कि मानपुर में 1975 में बिजली आई थी तभी से यहां यह तार लगे हुए है। लेकिन आबादी क्षेत्र में जर्जर लाइन ओर टी गार्ड भी नहीं होने से बिजली के तारे टूटकर सीधे जमीन पर गिर जाते है जो कभी न कभी कोई हादसा घटित कर सकता है।

Related Articles

Latest News