Friday, October 23, 2026
Homeखास खबररीवा-इतवारी एक्सप्रेस निरस्त, परिवर्तित रूट से चलेगी नागपुर-शहडोल एक्सप्रेस

रीवा-इतवारी एक्सप्रेस निरस्त, परिवर्तित रूट से चलेगी नागपुर-शहडोल एक्सप्रेस

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, नागपुर मण्डल पर ब्रिजों के अनुरक्षण कार्य के कारण इस मार्ग से होकर गुजरने वाली कुछ गाड़ियों को निरस्त एवं मार्ग परवर्तित करने का निर्णय लिया गया है। इस कार्य के दौरान पश्चिम मध्य रेल से प्रारम्भ अथवा टर्मिनेट होने वाली एवं गुजरने वाली निम्न रेलगाड़ियाँ निरस्त एवं मार्ग परवर्तीत रहेगी।

गाड़ी संख्या 11756 रीवा से नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी एक्सप्रेस अपने प्रारम्भिक स्टेशन रीवा से दिनाँक 25.08.2024 को निरस्त रहेगी।

गाड़ी संख्या 11755 नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी से रीवा एक्सप्रेस अपने प्रारम्भिक स्टेशन नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी से दिनाँक 26.08.2024 को निरस्त रहेगी।

गाड़ी संख्या 11201 नागपुर से शहडोल एक्सप्रेस अपने प्रारम्भिक स्टेशन नागपुर से दिनाँक 26.08.2024 को निर्धारित मार्ग कि बजाय परिवर्तित मार्ग नागपुर-अमला-छिंदवाड़ा से होकर गंतव्य को जायेगी।

गाड़ी संख्या 11202 शहडोल से नागपुर एक्सप्रेस अपने प्रारम्भिक स्टेशन शहडोल से दिनाँक 26.08.2024 एवं 27.08.2024 को निर्धारित मार्ग कि बजाय परिवर्तित मार्ग छिंदवाड़ा-अमला होकर नागपुर पहुंचेगी।

Related Articles

Latest News