Friday, October 23, 2026
Homeमध्य प्रदेशफसलों की ग्रेडिंग की व्‍यवस्‍था हर ब्‍लॉक में सुनिश्चित की जाये: कलेक्‍टर...

फसलों की ग्रेडिंग की व्‍यवस्‍था हर ब्‍लॉक में सुनिश्चित की जाये: कलेक्‍टर दीपक सक्‍सेना

जबलपुर कलेक्टर दीपक सक्सेना की अध्यक्षता में आत्मा गवर्निंग बोर्ड की बैठक आयोजित की गई। बैठक में कृषि विस्तार एवं सुधार कार्यक्रम के संबंध में विस्तार से चर्चा की गई। जिसमे कृषि, उद्यानिनिकी, मत्स्य और पशुपालन विभाग से संबंधित विषयों पर चर्चा कर आवश्यक निर्देश दिए।

बैठक में कलेक्‍टर दीपक सक्‍सेना ने कहा कि किसानों को उनके फसल का उचित दाम मिले इसके लिए फसलों की ग्रेडिंग की व्‍यवस्‍था हर ब्‍लॉक में सुनिश्चित की जाये। मोबाईल ग्रेडिंग के माध्‍यम से किसानों को यह सुविधा उपलब्‍ध हो ताकि वे अपनी फसल का ग्रेडिंग करें और फसल का सही दाम लें। उन्‍होंने कहा कि किसानों को एक फसल के बाद दूसरी फसल के लिए राशि की बहुत जरूरत पड़ती है, ऐसी स्थिति में यह बड़े कारगर सिद्ध होंगे।

उन्‍होंने कहा कि किसान भ्रमण व प्रशिक्षण की जगह किसानों की फसल के मार्केट‍िंग किस प्रकार की जाये इस बात पर विशेष ध्‍यान दें और अधीनस्‍थ अमला को भी इस बात की प्रशिक्षण दी जाये। सोरटेक्‍स मशीनों का प्रदर्शन करें और इसमें वेयरहाउस वालों को भी जोड़ने के लिए कहा। बैठक में खरीफ के रकबा व उत्‍पादन लक्ष्‍य के बारे में भी जानकारी ली गई।

कलेक्‍टर दीपक सक्‍सेना ने कहा कि मध्‍यप्रदेश में सोरटेक्‍स मशीनों के उपयोग की बहुत संभावनाऐं हैं, यह मशीन पेट्रोल पंप की भांति जगह-जगह होने से किसानों को अपनी फसल की ग्रेडिंग व मार्केटिंग के लिए उपयोगी सिद्ध होगा। बैठक में उद्यानिकी, मत्‍स्‍य व पशुपालन आदि विषयों पर भी विस्‍तार से चर्चा की गई। बैठक में उप संचालक कृषि एसके निगम, रवि आम्रवंशी, उप संचालक उद्यानिकी श्रीमती नेहा पटेल, उप संचालक पशुपालन मून, कृषि अभियांत्रिकी से एलएन मेहरा सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद थे।

Related Articles

Latest News