Saturday, April 25, 2026
Homeमध्य प्रदेशबिजली अधिकारियों को एमडी के निर्देश: सभी श्रेणी के उपभोक्ताओं की समस्याओं...

बिजली अधिकारियों को एमडी के निर्देश: सभी श्रेणी के उपभोक्ताओं की समस्याओं का हो तुरंत निराकरण

उपभोक्‍ता सेवाओं के साथ ही निर्बाध और गुणवत्तापूर्ण विद्युत प्रदाय करना बिजली कंपनी की पहली प्राथमिकता है, इसलिए सभी श्रेणी के उपभोक्ताओं की समस्याओं का तुरंत निराकरण किया जाना चाहिए। उक्ताशाय के निर्देश मध्यप्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के प्रबंध संचालक क्षितिज सिंघल ने समीक्षा बैठक में दिए।

कंपनी कार्यक्षेत्र के सीहोर वृत में बिजली आपूर्ति एवं विद्युत वितरण व्यवस्था को लेकर की गई समीक्षा बैठक के दौरान प्रबंध संचालक क्षितिज सिंघल ने मैदानी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्धारित लक्ष्य की पूर्ति के लिए पूरे मनोयोग से कार्य करने के निर्देश दिए। साथ ही प्रबंध संचालक ने आरडीएसएस एवं अन्‍य योजनान्‍तर्गत चल रहे निर्माण कार्यों के संबंध में विस्तार से जानकारी ली तथा निर्माणाधीन कार्यों को समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए।

उन्होंने बैठक में उपस्थित सभी मैदानी अधिकारियों को उपभोक्‍ता सेवाओं के साथ ही राजस्व वसूली पर ध्यान देने तथा बकायादारों उपभोक्‍ताओं के कनेक्शन विच्छेदित करने के निर्देश दिए। समीक्षा बैठक में निदेशक (वाणिज्य) सुधीर कुमार श्रीवास्तव,  मुख्‍य महाप्रबंधक भोपाल क्षेत्र अमृतपाल सिंह, महाप्रबंधक सीहोर वृत सुनील कुमार खरे सहित सभी मैदानी अधिकारी उपस्थित थे।

समीक्षा बैठक के दौरान प्रबंध संचालक ने उच्‍चदाब उपभोक्‍ताओं की समस्‍याओं को सुना एवं शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए। क्षितिज सिंघल ने निर्देशित किया कि उपभोक्‍ताओं की केवायसी जल्‍द से जल्‍द पूरी की जाए, इस हेतु उपभोक्‍ताओं को केवायसी कराने से होने वाले लाभों से जागरूक करने तथा उपाय एप से केवायसी कराने के लिए प्रेरित किये जाने की आवश्‍यकता बताई।

Related Articles

Latest News