Sunday, September 29, 2024
Homeमध्यप्रदेशमध्यप्रदेश की बिजली कंपनियों के कई अधिकारी-कर्मचारी 30 सितंबर को होंगे सेवानिवृत्त

मध्यप्रदेश की बिजली कंपनियों के कई अधिकारी-कर्मचारी 30 सितंबर को होंगे सेवानिवृत्त

मध्यप्रदेश की बिजली कंपनियों के कई अधिकारी-कर्मचारी सोमवार 30 सितंबर को सेवानिवृत्त हो रहे हैं।  

मध्यप्रदेश पावर जनरेटिंग कंपनी के मुख्य अभ‍ियंता मानव संसाधन व प्रशासन संतोष कुमार शुक्ला 41 वर्षों की सेवा के उपरांत 30 सितंबर को सेवानिवृत्त हो रहे हैं।  

मध्यप्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी के मुख्य वित्तीय अध‍िकारी चेतन जायसवाल 36 वर्षों की सेवा के उपरांत 30 सितंबर को सेवानिवृत्त हो रहे हैं।  

मध्यप्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी के मुख्य अभ‍ियंता अति उच्च्दाब (ईएचटी) एबी गुप्ता 40 वर्षों की सेवा के उपरांत 30 सितंबर को सेवानिवृत्त हो रहे हैं।

मध्यप्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी के अतिरिक्त मुख्य अभ‍ियंता के पद पर कार्यरत आरके मोर 39 वर्षों की सेवा के उपरांत 30 सितंबर को सेवानिवृत्त हो रहे हैं।

मध्यप्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी के मानव संसाधन व प्रशासन कार्यालय में कार्यालय सहायक श्रेणी दो के पद पर कार्यरत राजेन्द्र दत्त तिवारी 40 वर्षों की सेवा के उपरांत 30 सितंबर को सेवानिवृत्त हो रहे हैं।

एमपी पावर मैनेजमेंट कंपनी में मुख्य सुरक्षा सैनिक के पद पर कार्यरत बैडमिंटन के राष्ट्रीय ख‍िलाड़ी राजकुमार रजक 37 वर्षों की सेवा के उपरांत 30 सितंबर को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। 

मध्यप्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी के मुख्य वित्त अध‍िकारी कार्यालय में कार्यालय सहायक श्रेणी दो के पद पर कार्यरत भीमसेन त्रि‍पाठी लगभग 41 वर्षों की सेवा के उपरांत 30  सितंबर को सेवानिवृत्त हो रहे हैं।

मध्यप्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड से 2 कार्मिक 30 सितंबर को सेवानिवृत्त होंगे।

मध्‍यप्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के प्रमुख (सीएंडए) जबलपुर से बीपी गौतम एडिशनल सुपरवाइजर के पद से निष्‍ठापूर्वक सेवा के पश्‍चात 30 सितंबर को सेवानिवृत्त हो रहे हैं।

मध्‍यप्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के कार्यपालन अभियंता (साउथ), संभाग सिटी कार्यालय से कमलेश कुमार पराशर कार्यालय सहायक श्रेणी 3 के पद से निष्‍ठापूर्वक सेवा के पश्‍चात 30  सितंबर को सेवानिवृत्त हो रहे हैं।

संबंधित समाचार

ताजा खबर