Saturday, April 25, 2026
Homeमध्य प्रदेशMPMKVVCL में प्रधानमंत्री जनमन योजना के तहत अब तक 3876 से अधिक...

MPMKVVCL में प्रधानमंत्री जनमन योजना के तहत अब तक 3876 से अधिक आदिवासी घर हुए रोशन

मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा “प्रधानमंत्री जनजातीय आदिवासी न्याय महाअभियान” (प्रधानमंत्री जनमन योजना) के तहत कंपनी कार्यक्षेत्र के 9 आदिवासी बहुल जिलों में अब तक 3 हजार 876 घरों को रोशन किया है।

कंपनी ने 2 अक्टूबर को इन्हीं 9 जिलों में 355 घरों को कनेक्शन प्रदान कर विद्युतीकृत किया है। गौरतलब है कि कंपनी कार्यक्षेत्र के इन नौ जिलों में ग्वालियर, विदिशा, अशोकनगर, श्योपुर, दतिया, गुना, शिवपुरी, रायसेन एवं भिण्ड शामिल हैं।

उल्लेखनीय है कि मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा “प्रधानमंत्री जनजातीय आदिवासी न्याय महाअभियान” (प्रधानमंत्री जनमन योजना) के तहत अब शेष 10 हजार 942 आदिवासी हितग्राहियों के घरों को दिसंबर 2024 तक विद्युतीकृत कर रोशन किया जाएगा।

यह योजना प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की प्रमुख योजनाओं में शामिल है जिस पर तीव्र गति से काम किया जा रहा है। इस योजना में आदिवासी बहुल गावों एवं मजराटोलों को ऊर्जीकृत किया जा रहा है जिसमें कंपनी के अंतर्गत ग्वालियर, विदिशा, अशोकनगर, श्योपुर, दतिया, गुना, शिवपुरी, रायसेन एवं भिण्ड जिले में कुल मिलाकर 1 हजार 158 गावों एवं मजराटोलों को ऊर्जीकृत किया जा रहा है।

इस योजना से एक ओर जहाँ आदिवासी परिवारों के बच्चों को पढ़ने-लिखने के साथ ही घरेलू कामकाज और रोजगार के अवसर मिल रहे हैं वहीं दूसरी ओर पीने के पानी, सड़क बत्ती और मूलभूत सुविधाएं मिलने से उनके रहन-सहन के स्तर में सुधार दिखाई दे रहा है।

Related Articles

Latest News