जबलपुर। बालाजी मंदिर में दक्षिण भारतीय भजन सभा व कांची कामकोटि पीठ के द्वारा भक्ति, नृत्य संगीत के साथ रामनवमी महोत्सव का शुभारंभ किया गया। जिसमें दक्षिण भारतीय शैली में कत्थक भरतनाट्यम के भक्ति नृत्य संगीत प्रस्तुत किए गए।
कार्यक्रम सुभाषिनी अय्यर की गणेश वंदना के साथ प्रारंभ हुआ। जय कुमार अय्यर व इंदिरा वर्धाराजन के भजनों ने भक्ति रस से सराबोर कर दिया।
समृद्धि व सुजाता गोविंद ने भरतनाट्यम के द्वारा सीता स्वयंवर प्रस्तुत किया। देवकृति ने भरतनाट्यम में हनुमान चालीसा प्रस्तुत किया। समृद्धि जमुना अन्य ने भारतीय दक्षिण शैली में श्रीरामचंद्र विवाह का प्रस्तुतीकरण किया।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में दक्षिण भारतीय भजन सभा एवं कांची कामकोटि के सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में दक्षिण भारतीय भजन सभा के अध्यक्ष पी रामन ने बताया कि 23 मार्च को दक्षिण भारतीय भजन सभा के द्वारा रामरथ शोभा यात्रा निकाली जाएगी।











