Aries Horoscope 2023: मेष राशि का वार्षिक राशिफल

ज्योतिषाचार्य पं अनिल कुमार पाण्डेय
प्रश्न कुंडली एवं वास्तु शास्त्र विशेषज्ञ

मेष राशि राशि चक्र की पहली राशि है। मेष शब्द का अर्थ मेढ़ा अर्थात नर भेड़ होता है। इस राशि के तारों को मिलाकर यदि काल्पनिक रेखाएं खींची जाए तो मेढ़े की आकृति बनेगी। इसी आकृति के कारण इस राशि को मेष राशि कहा जाता है। अंग्रेजी में किससे एआईरज (Aries) कहते हैं। यह शून्य से 30 अंश तक की होती है। अश्विनी नक्षत्र के चारो चरण, भरणी नक्षत्र के चारों चरण और कृतिका के प्रथम चरण से मिलकर यह राशि बनती है। इस राशि को आज आद्य विश्व तंबूर और आदि नाम भी हैं।

इस राशि का स्वामी मंगल है। अगर सूर्य इस राशि में निवास करते हैं तो वे उच्च के कहे जाते हैं और अगर शनि निवास करते हैं तो उन्हें नीच का कहा जाता है। इसका स्वभाव चर है। मेष राशि की प्रकृति क्रूर है। इस राशि का तत्व अग्नि है, गुण राजसी है जाति क्षत्रिय है। यह  रात्रि में बलि होती है। यह पूर्व दिशा की स्वामी है। राशि पित्त प्रकृति की है। शरीर में शेर और चेहरा पर होने वाले सभी क्रियाओं का असर इसी राशि से देखा जाता है। यह एक शुष्क राशि है।

इस राशि के जातक स्वभाव से साहसी, अभिमानी और मित्रों पर कृपा करने वाले होते हैं। मेष राशि में उत्पन्न व्यक्ति गंभीर एवं अल्प भाषी, चंचल नेत्रों वाले, धर्म और धन दोनों का मूल्यांकन करने वाले, पाप रहित, राजा को मान्य, जल से डरने वाले, कठोर कार्य करने वाले परंतु विनम्र होते हैं। इस राशि वालों के लिए शनि बाधक ग्रह होता है। कुंभ राशि बाधक राशि होती है और बृहस्पति इनके लिए शुभ ग्रह होते हैं।

धन उपार्जन

13 फरवरी से 15 मार्च के बीच में धन आने का योग बन रहा है। अप्रैल, मई और जून के महीने में भी थोड़ा बहुत धन आ सकता है। इसके अलावा  अगस्त और सितंबर में भी थोड़े धन आने की संभावना है। इसके अलावा जनवरी से लेकर अप्रैल तक खर्चे अधिक होंगे। इस वर्ष आपको धन की कमी अप्रैल तक महसूस होगी। जबकि अप्रैल के महीने तक आपके  द्वारा काफी रकम खर्च होगी। उपाय- आपको प्रतिदिन राम रक्षा स्त्रोत का जाप करना चाहिए। इसके अलावा गुरुवार का व्रत रखें।

कैरियर

जनवरी के महीने से आपके कैरियर में उछाल कायम रहेगा। इस वर्ष आपकी अपने अधिकारियों से लगातार तनाव चलता रह सकता है। अक्टूबर के महीने से आपका यह तनाव समाप्त हो सकता है मई जून और जुलाई के महीने में अधिकारियों से आपको थोड़ा बहुत सहयोग प्राप्त हो सकता है। उपाय- इस वर्ष आपको लगातार प्रतिदिन काले कुत्ते को अपने हाथ से रोटी खिलाना चाहिए।

भाग्य

अप्रैल के बाद आपका भाग्य आपका बेहतर रूप से साथ देगा, परंतु सितंबर 2023 से दिसंबर 2023 तक इस साथ में थोड़ी कमी आएगी। अतः आपको जो भी कार्य भाग्य के भाग्य के कारण नहीं हो रहे हैं, उन्हें आप अप्रैल से सितंबर के बीच में करने करने का प्रयास करें। जून और जुलाई के महीने में तथा दिसंबर के महीने में भी आपको भाग्य से मदद मिलेगी उपाय- किसी विद्वान ब्राह्मण से राहु की शांति का उपाय करवाएं।

परिवार

परिवार का आशय व्यक्ति का अपना परिवार तथा उसके भाई बहन और माता-पिता होते हैं। मार्च-अप्रैल और भी  में आपका संबंध अपने भाई  से खराब हो सकता है। फरवरी के बाद से आपका अपने बहनों से अच्छा संबंध रहेगा। जुलाई के बाद आपकी संतान आपका अच्छा सहयोग करेगी। उपाय- आपको चाहिए कि आप गाय को हरा चारा खिलाएं।

स्वास्थ्य

वर्ष के प्रारंभ में आपके पैर या पेट में कोई रोग हो सकता है। वर्ष के मध्य और अंत में आपका स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। यह भी संभव है कि किसी कारण बस आपके शरीर से खून बाहर आए जैसे कि आपका कोई ऑपरेशन हो या कोई एक्सीडेंट हो आदि। आपके जीवन साथी के स्वास्थ्य इस वर्ष गिरावट आ सकती है। इस प्रकार कह सकते हैं कि स्वास्थ्य के मामले में यह वर्ष आपके लिए सामान्य है। उपाय- आपको चाहिए कि आप विद्वान ब्राह्मणों से गणेश अथर्वशीर्ष का पाठ करवाएं।

व्यापार

इस वर्ष व्यापार में आपको अच्छा लाभ होगा। कोई नया व्यापार भी प्रारंभ हो सकता है। व्यापार की दृष्टि से अप्रैल मई तथा अक्टूबर, नवंबर और दिसंबर के महीने काफी अच्छे हैं। इस वर्ष आपको सरकार से बहुत ज्यादा मदद नहीं मिलेगी। उपाय- आपको चाहिए कि आप शुक्रवार को गरीब लोगों को कपड़ा या चावल का दान दें।

विवाह

वर्ष 2023 के अप्रैल माह से अविवाहित जातकों के विवाह के बहुत अच्छे अच्छे प्रस्ताव प्राप्त होंगे।  आपको चाहिए कि आप इन प्रस्तावों पर उचित कार्रवाई तत्काल करें। विशेषकर मई, नवंबर और दिसंबर के महीने में इस तरह के प्रस्ताव भारी मात्रा में आएंगे। अगर आपकी विंशोत्तरी दशा ठीक है तो विवाह तय भी हो जाएगा। उपाय- आपको चाहिए कि घर की बनी पहली रोटी गौ माता को खिलाएं।

मकान

अप्रैल और मई  के महीने में आपके पास मकान जमीन कार आज खरीदने का अच्छा शुभ अवसर प्राप्त होगा। परंतु इस वर्ष इस तरह के बड़े खर्चे होने की उम्मीद कम है। उपाय- आपको चाहिए कि आप गाय को हरा चारा खिलाएं।

वार्षिक उपाय

ऊपर हर विषय पर अलग-अलग उपाय दिए गए हैं। ये उपाय केवल उस विषय विशेष के लिए ही हैं। जैसे कि अगर आप मकान खरीदना चाहते हैं और मकान खरीदने का कार्य नहीं कर पा रहे हैं तो आपको घर की बनी पहली रोटी गौ माता को खिलानी है। अपने संपूर्ण कष्टों के निवारण के लिए आपको चाहिए कि आप इस वर्ष गणेश अथर्वशीर्ष का पाठ प्रतिदिन करें।

संपर्क-
साकेत धाम कॉलोनी, मकरोनिया
सागर, मध्य प्रदेश- 470004
व्हाट्सएप- 8959594400