Libra Horoscope 2023: तुला राशि का वार्षिक राशिफल

ज्योतिषाचार्य पं अनिल कुमार पाण्डेय
प्रश्न कुंडली एवं वास्तु शास्त्र विशेषज्ञ

तुला राशि राशि चक्र की सातवीं राशि है। तुला का अर्थ होता है तराजू। अंग्रेजी में इसे लिब्रा (Libra) कहते हैं। यह 180 से 210 अंश तक रहता है। चित्रा नक्षत्र के अंतिम दो चरण, स्वाति नक्षत्र के चारों चरण तथा विशाखा नक्षत्र के प्रथम तीन चरण मिलकर तुला राशि का निर्माण करते हैं। इस राशि का स्वामी शुक्र है। इस राशि की आकृति तराजू लिए पुरुष जैसी होती है। इसका स्वभाव चर है। तुला राशि की प्रकृति क्रूर है। इस राशि का तत्व वायु है, गुण राजसी है, जाति शुद्र है। यह दिन में बलि होती है। यह पश्चिम दिशा की स्वामी है। यह राशि त्रिधातु प्रकृति की है। शरीर में वस्ति और चर्म पर होने वाले सभी क्रियाओं का असर इसी राशि से देखा जाता है। यह एक सजल राशि है।

तुला राशि के जातक विचारशील पढ़ने की रुचि वाले जिज्ञासु राजनीति में कुशल तथा अपना कार्य सिद्ध करने में दक्ष होते हैं। ये अकारण क्रोध करने वाले, मधुर भाषी, दयालु, चंचल नेत्रों वाले, व्यापार में चतुर, देवताओं का पूजन करने वाले, परदेश वासी तथा मित्रों के प्रिय पात्र होते हैं। इस राशि वालों के लिए सूर्य बाधक ग्रह होता है। सिंह राशि बाधक राशि होती है और शनि इनके लिए शुभ ग्रह होते हैं।

तुला राशि के जातक जो जनप्रतिनिधि है उनके लिए फरवरी 2023 तक का समय अत्यंत उत्तम है। ये इस अवधि में कोई भी इलेक्शन जीत सकते हैं। फरवरी 2023 के बाद प्रतिष्ठा में थोड़ी कमी आएगी। जून से अक्टूबर के महीने में उनको थोड़ी परेशानी आ सकती है।

धन उपार्जन

मई से सितंबर तक तुला राशि के जातकों को लगातार धन मिलता रहेगा। अप्रैल तक उनके खर्चों में भारी वृद्धि होगी। इस समय अगर वह कर्मचारी हैं, तो ऐसा कार्य मिल सकता है, जिसमें धन आने की संभावना अल्प हो। अगस्त और सितंबर के महीने में आपको धन लाभ होगा। उपाय- आपको चाहिए कि आप गुरुवार का व्रत करें और विष्णु सहस्रनाम का जाप करें।

कैरियर

जनवरी से लेकर अप्रैल के बीच तक आपका कैरियर स्थिर रहेगा, अर्थात आप जैसे स्थान पर हैं वैसे ही स्थान पर रहेंगे। अगर आप किसी कार्यालय में कर्मचारी हैं तो अप्रैल के बाद आपकी सीट बदल सकती है या स्थान बदल सकता है। इस समय आपको सावधान रहना चाहिए और किसी अधिकारी से वाद-विवाद नहीं करना चाहिए। अगर आप प्रयास करेंगे तो अप्रैल के बाद आपकी अच्छी पदस्थापना हो सकती है। उपाय- आपको चाहिए कि आप घर की बनी पहली रोटी गौमाता को दें।

भाग्य

इस वर्ष भाग्य आपका बहुत साथ नहीं देगा। जून और जुलाई के महीने में भाग्य आपको थोड़ी मदद करेगा। आपको अपने परिश्रम पर ज्यादा विश्वास करना होगा। अप्रैल के महीने के बाद भाग्य के कारण आपका कोई नुकसान नहीं होगा। परंतु जनवरी से अप्रैल तक अगर आप परिश्रम नहीं करेंगे तो भाग्य के कारण नुकसान संभव है। उपाय- आपको पन्ना पहनना चाहिए। गाय को प्रतिदिन हरा चारा खिलाना चाहिए।

परिवार

आपकी और आपके जीवनसाथी के संबंध वर्ष के अंतिम दिनों में बहुत अच्छे रहेंगे। वर्ष के प्रथम और मध्य में स्वास्थ्य के कारण आप दोनों के संबंधों में तनाव हो सकता है। भाई बहनों के साथ अप्रैल के बाद संबंध मधुर हो सकते हैं। आप जितना चाहते होंगे आपके भाई-बहन उतना सपोर्ट नहीं करेंगे। आपकी संतान विशेषकर आपकी पुत्री पूरे वर्ष भर आपके साथ सहयोग करेगी और आप के आशीर्वाद से संतान की उन्नति भी होगी। उपाय- गुरुवार का व्रत करें और विष्णु सहस्त्रनाम का जाप करें

स्वास्थ्य

आपका या आपके जीवन साथी का वर्ष के अंत को छोड़कर बाकी समय में स्वास्थ्य में खराबी आएगी। इस बात की पूरी संभावना है कि गले और कमर में पीड़ा हो। इसके अलावा पेट में भी परेशानी हो सकती है। यहां पर पेट में भी का अर्थ है पेट और पेट के अंदर के अंग। उपाय- राहु और केतु की शांति हेतु उपाय करवाएं। काले कुत्ते को रोटी खिलाएं।

व्यापार

अक्टूबर के उपरांत आपका व्यापार उन्नति करेगा। जनवरी से लेकर अप्रैल तक व्यापार कुछ कम ठीक चलेगा। बाकी समय में व्यापार और कारोबार की स्थिति सामान्य रहेगी। वाहन बिजली लोहे आदि के व्यापारियों को फरवरी के बाद फायदे में थोड़ी बढ़ोतरी होगी। आपको अपने पार्टनर से इस वर्ष सतर्क रहना चाहिए। किसी से पार्टनरशिप में काम करते समय आपको चाहिए कि आप पार्टनर की पूरी तरह से जांच परख कर ले। उपाय- शनिवार के दिन दक्षिण मुखी हनुमान जी के मंदिर में जाकर कम से कम 3 बार हनुमान चालीसा का जाप करें।

विवाह

फरवरी से लेकर अप्रैल से लेकर सितंबर तक अविवाहित जातकों के विवाह के अच्छे संयोग बनेंगे। अगर विंशोत्तरी दशा अच्छी है तो शादी निश्चित रूप से इस वर्ष हो जाएगी। इसके अलावा बाकी महीनों में भी प्रस्ताव आएंगे। उपाय- शनि की पूजा करें तथा पुखराज धारण करें।

मकान

वर्ष 2023 में आपके लिए कई बार मकान आज खरीदने के अच्छे संयोग आएंगे। इनका अगर आप उपयोग करें तो आप मकान जमीन कार एसी इतिहास सुख सामग्री की वस्तुएं खरीद सकेंगे। आपके लिए सबसे अधिक संभावना कार खरीदने की है। अगर आप कार खरीदना चाहेते है तो आप निश्चित रूप से इस वर्ष कार को खरीद लेंगे साथ ही यह भी तय है कि कार अत्यंत उत्कृष्ट कोटि की होगी। उपाय- शनिवार को शनि मंदिर में जाकर शनि देव का पूजन करें।

वार्षिक उपाय

अपने संपूर्ण कष्टों के निवारण के लिए आपको चाहिए कि आप किसी विद्वान ब्राह्मण से गणेश अथर्वशीर्ष का प्रतिदिन पाठ करवाना चाहिए। इसके अलावा हर शुक्रवार को किसी मंदिर में जाकर गरीबों के बीच में चावल का दान करना चाहिए।

संपर्क-
साकेत धाम कॉलोनी, मकरोनिया
सागर, मध्य प्रदेश- 470004
व्हाट्सएप- 8959594400