नई दिल्ली (हि.स.)। सूर्य उपासना का सबसे बड़ा पर्व छठ आज देशभर में नहाय-खाय के साथ शुरू हो गया। छठ पूजा के इस चार दिवसीय अनुष्ठान में व्रती नदियों और अन्य जलस्रोतों में स्नान कर सूर्यदेव को जल से अर्घ्य देंगे।
कल खरना पर व्रती दिनभर उपवास कर शाम को सूर्यदेव को नमन कर प्रसाद ग्रहण करेंगे। गुरुवार शाम अस्ताचलगामी और शुक्रवार को उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देने के साथ चार दिवसीय अनुष्ठान का समापन होगा।
लोक आस्था के सबसे बड़े महापर्व की शुरुआत आज पवित्र स्नान के साथ होगी। इस अवसर पर चार दिवसीय अनुष्ठान का संकल्प लिया गया। कल खरना का प्रसाद ग्रहण कर 36 घंटे का निर्जला उपवास शुरू होगा।







![लग्जरी कारों के शौकीन हो जाएं तैयार, इस महीने लॉन्च होंगी 4 जबरदस्त गाड़ियां Mercedes-Benz GLC Electric]](https://lokraag.com/wp-content/uploads/2026/11/Mercedes-Benz-GLC-Electric-324x160.jpg)



